Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pehowa News: ‘नवीन कृषि संकल्प’ से बदलेगी गांवों की तस्वीर, 33 साल की लीज पर बनेंगे केंद्रीय अन्न भंडार

Pehowa News: 'नवीन कृषि संकल्प' से बदलेगी गांवों की तस्वीर, 33 साल की लीज पर बनेंगे केंद्रीय अन्न भंडार

नवीन कृषि संकल्प कार्यक्रम से जागरूक हुई पंचायतें, वेयर हाउस के लिए जमीन लीज पर देने को बढ़ाया कदम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: अभिषेक पूर्णिमा, पिहोवा

Pehowa News: अभिषेक पूर्णिमा, पिहोवा: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में अन्न भंडारण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल द्वारा शुरू किया गया ‘नवीन कृषि संकल्प कार्यक्रम’ अब रंग लाने लगा है। नवीन फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे इस अभियान से प्रभावित होकर क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों ने अपने गांव में वेयरहाउस (गोदाम) के निर्माण हेतु पंचायती भूमि लीज पर देने के लिए सकारात्मक कदम बढ़ाए हैं।

इसी कड़ी में बुधवार (29 जुलाई) को केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) के उच्च अधिकारियों, कृषि विशेषज्ञों और नवीन जिंदल फाउंडेशन की एक संयुक्त टीम ने पिहोवा के गांव जलबेहड़ा का दौरा किया। टीम ने गांव में वेयरहाउस स्थापित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित पंचायती जमीन का बारीक निरीक्षण कर उसकी तकनीकी उपयुक्तता को परखा।

विज्ञापन

33 साल के लीज एग्रीमेंट से बढ़ेगी पंचायतों की सालाना आमदनी

निरीक्षण के दौरान मौजूद केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) के उप-महाप्रबंधक (DGM) विंध्य गौरव ने योजना की बारीकियों को समझाते हुए बताया कि केंद्र सरकार के नियमों के तहत यदि कोई ग्राम पंचायत वेयरहाउस निर्माण के लिए अपनी जमीन लीज पर देती है, तो निगम द्वारा उस भूमि को 33 वर्ष के लंबे समय के लिए लीज पर लिया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस अनुबंध की सबसे बड़ी खासियत यह है कि 33 वर्षों की पूरी अवधि के दौरान ग्राम पंचायत को हर साल तय लीज राशि का एडवांस भुगतान किया जाएगा। इससे न केवल पंचायत की स्थाई और नियमित आय में भारी बढ़ोतरी होगी, बल्कि पंचायत इस राशि का उपयोग अपने गांव के विकास कार्यों और बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए स्वतंत्र रूप से कर सकेगी।

गांव में ही मिलेगी फसल स्टोर करने की सुविधा: ईशान पांडे

कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर ईशान पांडे ने सांसद नवीन जिंदल की सोच को रेखांकित करते हुए कहा कि अक्सर देखा जाता है कि देश में उपयुक्त भंडारण व्यवस्था न होने की वजह से किसानों की खून-पसीने की फसल खराब हो जाती है या फिर उन्हें मजबूरी में फसल को औने-पौने दामों पर बेचना पड़ता है। सांसद नवीन जिंदल का मुख्य ध्येय यही है कि कुरुक्षेत्र के हर कोने में भंडारण की ऐसी आधुनिक व्यवस्था बने ताकि किसान की एक-एक बोरी सुरक्षित रहे।

ईशान पांडे ने बताया कि जलबेहड़ा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में वेयरहाउस बनने से स्थानीय किसानों को अपनी फसल अपने ही गांव के नजदीक स्टोर करने का विकल्प मिलेगा। किसान सही बाजार भाव और अनुकूल समय आने पर अपनी फसल को बेचकर अधिकतम मुनाफा कमा सकेंगे।

इस निरीक्षण के दौरान पिहोवा हलका प्रभारी जीत राम, जलबेहड़ा के सरपंच प्रतिनिधि राजेश शर्मा समेत गांव के कई गणमान्य नागरिक और किसान मौजूद रहे। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सांसद नवीन जिंदल का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र आयुष विश्वविद्यालय में क्लर्क, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के 60 पदों पर भर्ती, 30 जुलाई से करें ऑनलाइन आवेदन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।