Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Pehowa Paddy Scam: 9 करोड़ के धान घोटाले पर पिहोवा में भड़के किसान, मंत्री राजेश नागर से तीखी बहस

Pehowa Paddy Scam: 9 करोड़ के धान घोटाले पर पिहोवा में भड़के किसान, मंत्री राजेश नागर से तीखी बहस

केवल सस्पेंशन क्यों, FIR कब? पिहोवा में किसानों ने मंत्री राजेश नागर को घेरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा)

Pehowa Paddy Scam: पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा): कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में करोड़ों रुपये के कथित धान घोटाले को लेकर किसानों और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बीच तनातनी गहराती जा रही है। केवल विभागीय अधिकारियों के निलंबन तक कार्रवाई सीमित रहने से भड़के भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने देर रात पिहोवा पहुंचे खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर का घेराव किया। प्रिंस वड़ैच की अगुवाई में किसानों ने मंत्री से सीधा सवाल दागा कि भ्रष्टाचार सिद्ध होने के बावजूद दोषियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने का वादा अब तक पूरा क्यों नहीं हुआ?

बता दें कि मंत्री राजेश नागर पिहोवा अनाज मंडी परिसर में आयोजित महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के दिव्य गीता सत्संग में शामिल होने आए थे। जैसे ही वे कार्यक्रम के बाद वापस लौटने लगे, तभी किसानों के एक बड़े जत्थे ने उन्हें रोक लिया और घोटाले से जुड़े सारे तथ्य उनके सामने रख दिए।

विज्ञापन

सस्पेंशन तो हुआ, पर एफआईआर से बच रहे भ्रष्टाचारी

किसानों ने मंत्री को याद दिलाया कि पिहोवा की एक राइस मिल में हुई जांच के दौरान करीब 9 करोड़ रुपये मूल्य का सरकारी धान गायब मिला था। इस मामले में डीएफएससी (DFSC) की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित इंस्पेक्टर और एफएसओ (FSO) को निलंबित तो कर दिया गया, लेकिन मुख्य दोषियों और भ्रष्ट अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराने में विभाग हीलाहवाली कर रहा है। किसानों का सीधा आरोप है कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उच्च अधिकारी और निदेशक खुद अपने कर्मचारियों को बचाने में लगे हुए हैं।

किसानों के तीखे सवालों और बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मंत्री राजेश नागर ने मौके पर ही विभाग के निदेशक को फोन मिलाया। बातचीत के बाद मंत्री ने किसानों से आगामी मंगलवार तक का समय मांगते हुए भरोसा दिया कि तय सीमा के भीतर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मंगलवार तक कार्रवाई नहीं होती, तो किसान सीधे चंडीगढ़ आकर उनसे मिल सकते हैं।

कागजों में दौड़ती रहीं गाड़ियां: ‘फ्लिट रोबो’ की रिपोर्ट से खुलासा

मामले की परतें खोलते हुए भाकियू के युवा प्रधान मनीष मलिक और संगठन सचिव गुरलाल असमानपुर ने बताया कि यह महज एक मिल का मामला नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का काम है। उन्होंने कहा कि ‘फ्लिट रोबो’ (Fleet Robo) जीपीएस ट्रैकिंग के आधिकारिक आंकड़ों से साफ हो चुका है कि जिन गाड़ियों के नंबरों पर धान की डिलीवरी दिखाई गई, वे कभी मिल के आसपास भी नहीं भटकी थीं। सिर्फ कागजी हेराफेरी और फर्जी ट्रांजैक्शन के जरिए करोड़ों रुपये के धान का गबन कर लिया गया।

भाकियू के पिहोवा ब्लॉक प्रधान बलविंदर कंबोज बटेडी ने दोटूक शब्दों में कहा, “जब डीएफएससी की जांच में भ्रष्टाचार साबित हो चुका है, तो कानूनन एफआईआर अपने आप दर्ज होनी चाहिए थी। किसानों को बार-बार मंत्रियों के दरवाजे खटखटाने की नौबत क्यों आ रही है? सरकार को अपने वादों पर खरा उतरना चाहिए।”

चंडीगढ़ में बड़े आंदोलन की चेतावनी

यूनियन ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक इस पूरे प्रकरण में दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया, तो भाकियू का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में मंत्री का घेराव करेगा और वहीं से आगामी बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।

इस दौरान मौके पर भाकियू के मिल्लू मलिक, सुखविंदर मकीमपुरा, बलविंदर बटेड़ी, गुरलाल असमानपुर, सुशील समध्यान, विनोद बाखली, काकू चीमा, डॉ. गुलजार कम्बोज, महेंद्र गुज्जर नंबरदार और जशन उप्पल समेत दर्जनों किसान नेता और ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में 3 करोड़ के सोने की दिनदहाड़े लूट, व्यापारी के पेट में मारा चाकू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।