Pehowa Youth US Accident: 12 साल बाद घर लौटने वाला था कुरुक्षेत्र का विक्की, अमेरिका में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
अमेरिका में पिहोवा के ट्रकर विक्की की मौत, गलत साइड से आ रहे वाहन को बचाने में हुआ हादसा
Pehowa Youth US Accident: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में सिकंदरा कॉलोनी के रहने वाले एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उन्हें अमेरिका से अपने 34 वर्षीय बेटे विक्की अरोड़ा (Pehowa Vicky Arora US Road Accident)की मौत की दुखद खबर मिली। विक्की पिछले 12 सालों से अमेरिका में रहकर ट्राला चलाने का काम कर रहा था और इस साल के अंत में हमेशा के लिए अपने वतन लौटने की योजना बना रहा था। 16 सितंबर को ही उसने अपने पिता से फोन पर बात कर नवंबर-दिसंबर तक घर आने और यहीं अपना कारोबार शुरू करने की बात कही थी। परिवार में उसके स्वागत और शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
गलत साइड से आ रहे ट्राले को बचाते वक्त हुआ खौफनाक हादसा
हादसा 17-18 सितंबर की रात करीब ढाई बजे (US time) ओहायो शहर के पास हाईवे (Ohio Highway Accident)पर हुआ। विक्की अपने ट्राले में सामान लादकर जा रहा था, तभी अचानक सामने से गलत साइड में एक दूसरा ट्राला आ गया। उस ट्राले को सीधी टक्कर से बचाने के चक्कर में विक्की का वाहन बेकाबू हो गया और हाईवे किनारे लगे कंक्रीट बैरियर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विक्की खिड़की तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके रूममेट हैप्पी ने शुक्रवार देर रात पिहोवा में परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
45-50 लाख खर्च कर डंकी से पहुंचा था अमेरिका, सरकार से मदद की गुहार
विक्की के चाचा राजकुमार ने बताया कि परिवार ने साल 2014 में अपनी जमा-पूंजी और करीब 45 से 50 लाख रुपये खर्च करके एजेंट के जरिए उसे डंकी रूट (Donkey Route US )से अमेरिका भेजा था। करीब दो साल के कठिन सफर के बाद वह अमेरिका पहुंचा था और मेहनत करके परिवार का सहारा बना था। उसकी मां की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। अब शव को ओहायो से इंडियाना लाने और (Haryana Government Help US Body) कागजी कार्रवाई में ही लगभग 8 हजार डॉलर का खर्च आ रहा है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पीड़ित परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से गुहार लगाई है कि विक्की के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने में मदद की जाए ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें।
यह भी पढ़ें– कलायत में आर-नैट के गाने की शूटिंग पर विवाद, हथियारों के प्रदर्शन पर म्यूजिक डायरेक्टर को कैथल पुलिस का नोटिस
