Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

पुलिस ने नष्ट की 273 बोतल व 3057 पव्वे देसी शराब तथा 14 बोतल व 60 पव्वे अंग्रेजी शराब

ddharm narain
पुलिस ने नष्ट की 273 बोतल व 3057 पव्वे देसी शराब तथा 14 बोतल व 60 पव्वे अंग्रेजी शराब

Oplus_16908288

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul Police News:

जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया के तहत थाना नांगल चौधरी में एक्साइज एक्ट के विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब को न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई संबंधित मुकदमों के फैसले होने तथा माननीय न्यायालय से निस्तारण की अनुमति प्राप्त होने के बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। पुलिस द्वारा नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान बरामद की गई अवैध शराब को नियमानुसार मालखाने में सुरक्षित रखा गया था।
नष्ट की गई शराब की खेप में 273 बोतल व 3057 पव्वे देसी शराब तथा 14 बोतल व 60 पव्वे अंग्रेजी शराब शामिल थे।
माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त होने के पश्चात पुलिस टीम द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खाली मैदान में जब्त की गई शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस दौरान निर्धारित कानूनी प्रक्रिया एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया गया।
महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों एवं निर्धारित नियमों के अनुसार विभिन्न मामलों में जब्त संपत्ति/सामग्री का समयबद्ध एवं उचित निस्तारण किया जाता है। इसका उद्देश्य मालखाने में जब्त सामग्री के प्रबंधन को व्यवस्थित बनाए रखना तथा कानूनी प्रक्रिया के तहत मामलों के निस्तारण को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।