Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

India Travel Tips: पोलैंड की डोमिनिका ने बताया- पहली बार भारत आने पर पानी से लेकर ट्रैफिक तक किन बातों का रखें ध्यान

India Travel Tips: पोलैंड की डोमिनिका ने बताया- पहली बार भारत आने पर पानी से लेकर ट्रैफिक तक किन बातों का रखें ध्यान

पोलैंड की डोमिनिका ने बताया- पहली बार भारत आने पर पानी से लेकर ट्रैफिक तक किन बातों का रखें ध्यान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

India Travel Tips: भारत की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरें और चटपटा जायका दुनिया भर के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हालांकि, पहली बार भारत की धरती पर कदम रखने वाले विदेशी यात्रियों के लिए यहां का माहौल कई बार थोड़ा चौंकाने वाला और सांस्कृतिक रूप से एकदम अलग साबित होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, पिछले 10 वर्षों से भारत को अपना घर बना चुकीं पोलैंड की निवासी डोमिनिका पटलस कालरा (Dominika Patalas-Kalra) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डोमिनिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा कर उन आम गलतियों को उजागर किया है, जो अक्सर विदेशी या नए पर्यटक भारत यात्रा के दौरान कर बैठते हैं। आइए जानते हैं कि भारत में लंबे समय तक रहने के अपने अनुभवों के आधार पर उन्होंने पहली बार आने वाले लोगों को किन बातों से बचने की सलाह दी है:

विज्ञापन

कभी सीधे नल का पानी न पिएं

डोमिनिका की सबसे पहली और बुनियादी सलाह स्वास्थ्य से जुड़ी है। उनका कहना है कि भारत में कहीं भी सीधे नल (टैप) का पानी पीने की भूल न करें। खुद स्थानीय लोग भी उबला हुआ या आरओ (RO) से फिल्टर किया पानी ही इस्तेमाल करते हैं। यात्रा के दौरान हमेशा भरोसेमंद ब्रांड की सीलबंद बोतल वाला पानी ही खरीदें।

शुरुआत में ही बहुत तीखा-मसालेदार खाना न खाएं

भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद लाजवाब होता है, लेकिन विदेशी पर्यटकों का पाचन तंत्र इसके लिए तुरंत तैयार नहीं होता। डोमिनिका सलाह देती हैं कि अपने पेट को भारतीय मसालों का आदी होने के लिए थोड़ा समय दें। एकदम से अत्यधिक तीखा या भारी स्ट्रीट फूड खाने से बचें और हमेशा साफ-सुथरी, प्रसिद्ध व भीड़भाड़ वाली दुकानों का ही चुनाव करें।

बिना मीटर या किराया तय किए टैक्सी में न बैठें

सफर के दौरान ठगी या बेफिजूल के खर्चों से बचने के लिए उन्होंने सलाह दी है कि सड़क किनारे खड़ी बिना मीटर वाली टैक्सियों में बिना किराया तय किए कभी न बैठें। बेहतर होगा कि सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से ओला, उबर या रैपिडो जैसे राइड-हेलिंग ऐप्स का उपयोग करें, जहां किराया पहले से तय होता है।

जेब में बहुत ज्यादा कैश लेकर न घूमें

डिजिटल क्रांति के दौर में भारत ऑनलाइन पेमेंट के मामले में दुनिया के कई देशों से काफी आगे निकल चुका है। डोमिनिका के अनुसार, पर्यटकों को अपने साथ भारी-भरकम कैश लेकर घूमने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, छोटे बाजारों, रेहड़ी-पटरी वालों और स्थानीय खरीदारी के लिए थोड़ा-बहुत नकद साथ रखना व्यावहारिक रहता है।

मौसम के हिसाब से शालीन कपड़े चुनें

भारत में गर्मी के मौसम में तापमान भले ही 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अत्यधिक छोटे कपड़े पहनकर कहीं भी निकल जाएं। डोमिनिका का मानना है कि स्थानीय संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने का सम्मान करते हुए ऐसे कपड़े पहनना बेहतर है जो शालीन हों और जिनमें आप सहज भी महसूस करें।

धार्मिक स्थलों के नियमों का रखें ख्याल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dominika Patalas-Kalra (@domipatalas)

भारत आस्था और विविधताओं का देश है। किसी भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे या किसी स्थानीय निवासी के घर में प्रवेश करने से पहले वहां के कायदे-कानूनों को समझ लें। कई स्थानों पर प्रवेश से पूर्व जूते-चप्पल बाहर उतारना, सिर ढकना या विशेष परिधान पहनना अनिवार्य होता है। इन मर्यादाओं का पालन करना बेहद जरूरी है।

भारतीय सड़कों पर रहें हमेशा अलर्ट

विदेशों की तुलना में भारत की सड़कों का ट्रैफिक थोड़ा अव्यवस्थित हो सकता है। डोमिनिका ने चेतावनी दी है कि पैदल चलते समय या सड़क पार करते वक्त हमेशा बेहद सावधान रहें। यहां तक कि वन-वे (एकतरफा) सड़कों पर भी दोनों तरफ देखकर ही सड़क पार करें, क्योंकि किसी भी दिशा से वाहन आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें– Airplane Luggage Rules: सफर के दौरान भूलकर भी चेक-इन बैग में न रखें पावर बैंक, जान लें एविएशन गाइडलाइंस

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।