Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Political News: सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जवानों के बलिदान को छुपाया, संसद को गुमराह किया-कांग्रेस

Political News: सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जवानों के बलिदान को छुपाया, संसद को गुमराह किया-कांग्रेस

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Political News: कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान छह जवानों के बलिदान के बारे में जानकारी छिपाकर सैनिकों का अपमान किया गया और इस विषय पर देश की संसद को भी गुमराह किया गया। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पिछले साल मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में दिए गए भाषण के एक हिस्से का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया, जिसमें सिंह यह कहते सुने जा सकते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश के जांबाज सैनिकों को कोई क्षति नहीं हुई है। दरअसल, पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान कर्तव्य निर्वहन के समय वीरगति को प्राप्त हुए छह सैन्य कर्मियों के नाम राष्ट्रीय समर स्मारक पर अंकित किए गए हैं।

इन सैन्यकर्मियों में थलसेना के पांच और भारतीय वायुसेना के एक कर्मी का नाम शामिल है। मई 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए सैन्य अभियान के बाद यह पहली बार है, जब सरकार ने इन छह कर्मियों के नाम जारी किए हैं। खेड़ा ने कहा, ‘‘ सिर्फ़ दो ही संभावनाएं हैं। या तो रक्षा मंत्री ने जब संसद को संबोधित किया तो उनको यह जानकारी ही नहीं थी कि छह सैनिक शहीद हो चुके थे। यदि ऐसा है, तो यह उस मंत्री पर गंभीर प्रश्नचिह्न है जिसे उसी मंत्रालय के मामलों की जानकारी नहीं है जिसका वह नेतृत्व कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि दूसरी संभावना है कि सिंह को सच्चाई मालूम थी और इसके बावजूद उन्होंने संसद को गुमराह करना चुना।

विज्ञापन

खेड़ा के अनुसार, यह उससे भी अधिक गंभीर है, क्योंकि इससे यह सिद्ध होता है कि यह सरकार लोकतंत्र के मंदिर में, शपथ के साथ, देश से झूठ बोलती है। कांग्रेस नेता ने कहा, “जो भी सच हो, कुछ तथ्य नहीं बदलते। हमारे छह वीर जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। लेकिन उनके बलिदान को छिपाया गया। उन्हें वह सम्मान और मान्यता नहीं दी गई जिसके वे हकदार थे। और उनके परिवारों से वह पारदर्शिता भी छीन ली गई जिसकी वे अपेक्षा रखते थे।” उन्होंने कहा, “यह हमारे सैनिकों का अपमान है और कोई भी सच्चा देशभक्त इस पर मौन या संतुष्ट नहीं रह सकता।”

पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर भीषण हमले किए थे। राष्ट्रीय समर स्मारक के ‘त्याग चक्र’ की दीवार नंबर ‘3डी’ पर जिन छह सैन्यकर्मियों के नाम लिखे गए हैं, उनमें थलसेना से सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार, लांस नायक दिनेश कुमार, अग्निवीर एम मुरलीनाइक, हवलदार सुनील कुमार सिंह और भारतीय वायुसेना के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें; आईएएस अफसरों को सरकारी गवाह बना रही सरकार: अभय चौटाला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।