Breaking News
Karnal Crime: करनाल में बैंक से लौट रहे युवक से 58 हजार की छिनैती, CIA-1 ने दो नकाबपोश बदमाशों को दबोचाबनासकांठा में किसानों के बीच पहुंचे PM मोदी; सभा में कुर्सियों की जगह चारपाइयां, बोले- गिनीज बुक में दर्ज हो सकता था रिकॉर्डCompany Gifts Lamborghini Employee: बॉस हो तो ऐसा! दुबई की कंपनी ने बेस्ट एम्प्लॉयी को गिफ्ट की 4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी, वीडियो वायरलFestive Season Shopping Tips: त्योहारों पर भारी छूट का विज्ञापन देख रहे हैं? कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे इस जाल मेंRewari News: एनएच-48 पर बड़ा हादसा, बारिश के दौरान डंपर से टकराई राजस्थान रोडवेज की बस, 27 यात्री थे सवार, कई घायलKarnal Crime: करनाल में बैंक से लौट रहे युवक से 58 हजार की छिनैती, CIA-1 ने दो नकाबपोश बदमाशों को दबोचाबनासकांठा में किसानों के बीच पहुंचे PM मोदी; सभा में कुर्सियों की जगह चारपाइयां, बोले- गिनीज बुक में दर्ज हो सकता था रिकॉर्डCompany Gifts Lamborghini Employee: बॉस हो तो ऐसा! दुबई की कंपनी ने बेस्ट एम्प्लॉयी को गिफ्ट की 4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी, वीडियो वायरलFestive Season Shopping Tips: त्योहारों पर भारी छूट का विज्ञापन देख रहे हैं? कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे इस जाल मेंRewari News: एनएच-48 पर बड़ा हादसा, बारिश के दौरान डंपर से टकराई राजस्थान रोडवेज की बस, 27 यात्री थे सवार, कई घायल

प्रधानमंत्री मोदी को ‘बेतुके वीडियो’ बनाने के बजाय छात्रों से माफी मांगनी चाहिए: प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री मोदी को ‘बेतुके वीडियो’ बनाने के बजाय छात्रों से माफी मांगनी चाहिए: प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Political Update: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए मांग की कि वह नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ नयी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ‘‘ज्यादतियों’’ के लिए उनसे माफी मांगें। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री माफी मांगने के बजाय ‘‘बेतुके वीडियो बनाने में व्यस्त थे’’ और इंस्टाग्राम पर ज्यादा दोस्त बनाने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा कर रहे थे। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘इस समय ऐसा किया जाना बेहद बेतुका है। यह बिल्कुल हास्यास्पद है। पूरे भारत में युवाओं के सड़कों पर उतरने के लिए वही जिम्मेदार हैं। वह (मोदी) इस बात के लिए जिम्मेदार हैं कि युवाओं के खिलाफ इस तरह पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जैसे वे आतंकवादी हों।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘ वह (प्रधानमंत्री मोदी) ही इसके लिए जिम्मेदार हैं।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें देश के सामने जवाब देना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें संसद में आकर अपनी बात रखनी चाहिए। छात्रों की जो मांगें हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आवश्यक बदलाव करने होंगे।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सख्त कानून लाने का आश्वासन पर्याप्त नहीं है, क्योंकि पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। प्रियंका ने कहा, ‘‘अब केवल यही किया जा सकता है कि व्यवस्था से बाहर निकलकर कदम उठाया जाए। इसका मतलब है कि प्रधानमंत्री को हिम्मत दिखानी होगी, साहस दिखाना होगा, जिम्मेदारी निभानी होगी और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करनी होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नेतृत्व का मतलब यह है कि अगर उनका मंत्री जिम्मेदार है और उनकी नाक के नीचे 152 प्रश्नपत्र लीक हो गए हैं, तो वह उस मंत्री को बर्खास्त कर दें-यही नेतृत्व है।’’ कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया, ‘‘नरेन्द्र मोदी की तरफ से कोई नेतृत्व नजर नहीं आ रहा है- वहां से बस कमजोर बहानेबाजी और बल प्रयोग ही देखने को मिल रहा है।’’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नई दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।