Viral CA: ITR सीजन में पुणे के CA ने कमाए 12 लाख रुपये? सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने छेड़ी बहस
ITR सीजन में पुणे के CA ने कमाए 12 लाख रुपये? सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने छेड़ी बहस
Viral CA: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख जैसे-जैसे करीब आती है, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) के दफ्तरों में हलचल और व्यस्तता अपने चरम पर पहुंच जाती है। सुबह से लेकर देर रात तक फाइलों, फॉर्मों और कैलक्युलेटर के बीच जूझते सीए के लिए यह दौर साल का सबसे बड़ा ‘बिजनेस सीजन’ माना जाता है।
इसी आपाधापी के बीच सोशल मीडिया पर पुणे के एक सीए की कमाई का दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आम करदाताओं से लेकर टैक्स प्रोफेशनल्स तक का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
‘एक्स’ पर वायरल हुई पोस्ट ने छेड़ी बहस
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर ने एक पोस्ट शेयर की। दावा किया गया कि पुणे में प्रैक्टिस कर रहे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने इस बार आईटीआर फाइलिंग के पीक सीजन में सिर्फ क्लाइंट्स के रिटर्न दाखिल करके करीब 12 लाख रुपये फीस वसूली है।
हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस आंकड़े ने इंटरनेट पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि क्या महज कुछ हफ्तों के भीतर आईटीआर फाइलिंग से इतनी बड़ी रकम बनाई जा सकती है?
कितना व्यावहारिक है लाखों की कमाई का यह गणित?
Friend of mine in Pune is a CA who helps people in his network file their ITRs.
He started just three years ago. Today, he has around 400 clients.
He charges ₹3,000 per client during the ITR season, making around ₹12 lakh in just a few days. He has even hired two interns to…
— Paritsh Sharrma (🗣️Paritosh) (@Paritolkks) July 30, 2026
टैक्स मामलों के जानकारों की मानें तो आईटीआर फाइलिंग सीजन में किसी स्थापित सीए फर्म या प्रोफेशनल के लिए लाखों रुपये का कलेक्शन होना कोई नामुमकिन बात नहीं है। यह पूरी तरह उनके क्लाइंट बेस, काम के वॉल्यूम और ली जाने वाली फीस पर निर्भर करता है।
उदाहरण के तौर पर, अगर कोई सीए एक साधारण आईटीआर फाइल करने का 1,000 से 2,000 रुपये चार्ज करता है और कॉर्पोरेट या बिजनेस रिटर्न के लिए फीस इससे भी ज्यादा होती है, तो रोजाना सैकड़ों फाइलिंग निपटाने वाली फर्मों की कमाई कुछ ही दिनों में 10 से 12 लाख रुपये के आंकड़े को आसानी से पार कर सकती है।
कठिन पढ़ाई और विशेषज्ञता का नतीजा
इस वायरल पोस्ट पर आम लोगों और प्रोफेशनल्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स का तर्क है कि भारत में सीए की पढ़ाई और उसकी परीक्षा को सबसे कठिन माना जाता है। वर्षों की हाड़तोड़ मेहनत, लगातार अपडेट होते टैक्स नियम और फाइलिंग की जटिलताओं को समझने के बाद ही कोई इस मुकाम पर पहुंचता है।
ऐसे में अगर कोई सीए अपनी काबिलियत, सटीक जानकारी और भारी कार्यबोझ के बदले अच्छा पैसा कमा रहा है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। फिलहाल, दावे में कितनी सच्चाई है यह अलग बात है, लेकिन इसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि टैक्स सीजन करदाताओं के लिए जितना तनावभरा होता है, प्रोफेशनल्स के लिए कमाई के लिहाज से उतना ही मुफीद।
यह भी पढ़ें– Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में जीता सिल्वर मेडल, 85.83 मीटर दूर फेंका भाला
