Breaking News
Uttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMahendragarh News: विधायक कंवर सिंह यादव ने देर रात किया 120 वॉट की एलईड़ी लाइटें लगाने के कार्य का शुभारंभ, शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचानAhoi Ashtami vrat katha: अहोई अष्टमी की व्रत कथा, जानिए क्यों की जाती है सेही और अहोई माता की पूजा, क्या है इसका महत्वMahendragarh News: कनीना के सेहलंग गांव में चिट्टे और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2.55 ग्राम चिट्टा और 282 ग्राम गांजा बरामदGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक हादसा, 120 की स्पीड में आई SUV ने दो टैक्सियों को उड़ाया, डैशकैम में कैद हुई वारदातUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMahendragarh News: विधायक कंवर सिंह यादव ने देर रात किया 120 वॉट की एलईड़ी लाइटें लगाने के कार्य का शुभारंभ, शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचानAhoi Ashtami vrat katha: अहोई अष्टमी की व्रत कथा, जानिए क्यों की जाती है सेही और अहोई माता की पूजा, क्या है इसका महत्वMahendragarh News: कनीना के सेहलंग गांव में चिट्टे और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2.55 ग्राम चिट्टा और 282 ग्राम गांजा बरामदGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक हादसा, 120 की स्पीड में आई SUV ने दो टैक्सियों को उड़ाया, डैशकैम में कैद हुई वारदात

Punjab News: पंजाब में रविवार को सभी केंद्रों पर एक दिवसीय विशेष शिविर, मतदाता गणना प्रपत्र भरकर वहीं कर सकेंगे जमा

Punjab News: पंजाब में रविवार को सभी केंद्रों पर एक दिवसीय विशेष शिविर, मतदाता गणना प्रपत्र भरकर वहीं कर सकेंगे जमा

विशेष गहन पुनरीक्षण

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का घर-घर गणना चरण इस समय पूरे पंजाब में जारी है और यह 3 अगस्त तक चलेगा। इस प्रक्रिया को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के लिए राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 19 जुलाई (रविवार), 2026 को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि मतदाता अपने गणना प्रपत्र भरकर वहीं जमा कर सकें।

राज्य के मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा, आईएएस ने कहा, “यदि आपने अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है, तो तुरंत अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करें अथवा इस विशेष शिविर के दौरान अपने निकटतम मतदान केंद्र पर जाकर प्रपत्र भरें और जमा करें। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम 13 अगस्त, 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल हो, यह सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।”

उन्होंने आगे बताया कि इस विशेष शिविर के दौरान सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने तथा जमा कराने की पूरी प्रक्रिया में आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।