Breaking News
Gurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

Punjab Power Demand : रोपड़ पावर प्लांट के यूनिट बंद होने के बावजूद पंजाब में बिजली की कोई किल्लत नहीं

Punjab Power Demand : रोपड़ पावर प्लांट के यूनिट बंद होने के बावजूद पंजाब में बिजली की कोई किल्लत नहीं

रोपड़ पावर प्लांट के यूनिट बंद होने के बावजूद पंजाब में बिजली की कोई किल्लत नहीं

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Punjab Power Demand : चंडीगढ़ में बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि रोपड़ थर्मल प्लांट के कुछ यूनिट बंद होने के बावजूद राज्य में बिजली का संकट पैदा नहीं हुआ है। गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट, रोपड़ के 150 मेगावाट क्षमता वाले दो यूनिटों के तकनीकी कारणों से बंद होने की खबर सामने आई थी, लेकिन सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि इसका असर आम जनता या उपभोक्ताओं पर बिल्कुल न पड़े।

रोपड़ प्लांट के बंद यूनिट जल्द होंगे सुचारू

बिजली मंत्री ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि रोपड़ पावर प्लांट के जो दो यूनिट फिलहाल ठप हैं, उनमें से एक यूनिट को कल सुबह तक दोबारा चालू कर लिया जाएगा। वहीं, दूसरे यूनिट को भी ठीक करके कुछ ही दिनों में सुचारू कर दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अस्थायी व्यवधान के बावजूद पंजाब के किसी भी हिस्से में बिजली की कमी के कारण एक मिनट के लिए भी कट नहीं लगाया गया है, जिससे ऊर्जा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी साफ झलती है।

विज्ञापन

टूटे बिजली मांग के सारे पुराने रिकॉर्ड

पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पंजाब में बिजली की खपत ने नए आयाम छुए हैं। राज्य ने हाल ही में बिजली की ऐतिहासिक मांग को बिना किसी बाधा के पूरा किया है। मंत्री सौंद ने जानकारी दी कि 12 सितंबर को दोपहर के वक्त 16,268 मेगावाट और 13 सितंबर को 16,455 मेगावाट की भारी मांग दर्ज की गई थी। इसके बाद, 14 सितंबर को दोपहर तीन बजे पंजाब ने 17,281 मेगावाट बिजली की मांग को पूरा कर एक नया सर्वकालिक रिकॉर्ड कायम किया।

मजबूत प्रबंधन का नतीजा

त्योहारी सीजन और कृषि कार्यों के बीच बिजली की इस ऐतिहासिक मांग को सफलतापूर्वक पूरा करना सरकार और पावरकॉम के मजबूत प्रबंधन को दर्शाता है। भारी खपत के इस दौर में भी निर्बाध आपूर्ति मिलने से उद्योगों, किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं ने बड़ी राहत की सांस ली है। सरकार के इन दावों से साफ है कि ऊर्जा विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Patti Tarn Taran News : सेवा संकल्प अभियान और नशा मुक्त यात्रा को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।