Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Punjab Sewa Kendra Strike : 15 सितंबर को पंजाब में सेवा केंद्र बंद रहेंगे

Punjab Sewa Kendra Strike : 15 सितंबर को पंजाब में सेवा केंद्र बंद रहेंगे

15 सितंबर को पंजाब में सेवा केंद्र बंद रहेंगे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Punjab Sewa Kendra Strike : यदि आप आने वाले दिनों में किसी सरकारी दस्तावेज या सेवा केंद्र से जुड़े काम के लिए बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पंजाब सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन ने सरकार पर अपनी लंबित मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 15 सितंबर 2026 को प्रदेशभर के सभी सेवा केंद्र पूरी तरह से बंद रखने का फैसला किया है। इस हड़ताल के कारण सूबे के आम लोगों को प्रशासनिक और नागरिक सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मोहाली में जुटेंगे कर्मचारी, श्रम विभाग का करेंगे घेराव

यूनियन के अनुसार, 15 सितंबर को राज्य के किसी भी सेवा केंद्र में कोई कामकाज नहीं होगा। कर्मचारी मोहाली के फेज-10 स्थित श्रम विभाग (लेबर डिपार्टमेंट) के कार्यालय के बाहर एकत्र होकर राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

यूनियन नेताओं का कहना है कि कर्मचारियों की जायज मांगों और उनके साथ हो रही अनियमिताओं के मुद्दे पर सरकार को बार-बार लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इससे कर्मचारियों में भारी निराशा और आक्रोश व्याप्त है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

पंजाब सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह माझा और महासचिव गुरसेवक सिंह चहल ने राज्य भर के कर्मचारियों से 15 सितंबर को बड़ी संख्या में मोहाली पहुंचने का आह्वान किया है। यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 15 सितंबर के धरने के दौरान ही आंदोलन की अगली रणनीति तैयार की जाएगी। यदि सरकार ने समय रहते वार्ता कर मांगों का समाधान नहीं निकाला, तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसा कड़ा कदम उठाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और संबंधित विभाग की होगी।

Gurpreet Singh Sekhon की AAP में एंट्री

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।