Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Punjab Weather Update: चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Punjab Weather Update: चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

15 जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लिए अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राज्य के 15 जिलों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।

15 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

पटियाला में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज
बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 6 सेंटीमीटर वर्षा पटियाला में दर्ज की गई। इसके अलावा जालंधर और लुधियाना में 5-5 सेंटीमीटर बारिश हुई। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में तापमान में मामूली राहत देखने को मिली, हालांकि दिन के समय उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग 16 हजार मेगावाट तक पहुंची
रविवार को तापमान और उमस बढ़ने के कारण पंजाब में बिजली की मांग बढ़कर लगभग 16 हजार मेगावाट तक पहुंच गई। शाम पांच बजे तक राज्य की बिजली मांग 15,840 मेगावाट दर्ज की गई। इस दौरान पंजाब ने करीब 4,900 मेगावाट बिजली का उत्पादन स्वयं किया, जबकि लगभग 10,300 मेगावाट बिजली केंद्र सरकार के आवंटन से प्राप्त की गई।

थर्मल और हाइड्रो संयंत्रों से हुआ उत्पादन
सरकारी थर्मल बिजलीघरों ने 1,657 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया, जबकि निजी थर्मल संयंत्रों से 2,762 मेगावाट बिजली तैयार हुई। रोपड़ थर्मल प्लांट की चार इकाइयों में से एक इकाई बंद रही। वहीं, राज्य के जलविद्युत (हाइड्रो) संयंत्रों से लगभग 450 मेगावाट बिजली का उत्पादन दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में बारिश बढ़ने से तापमान में कमी आ सकती है, जिससे बिजली की मांग पर भी असर पड़ सकता है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।