Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Punjab Weather Update: लुधियाना में सुबह से झमाझम बारिश, अगले दो दिन के लिए अलर्ट, अगस्त के पहले सप्ताह में तेज होगा मानसून

Punjab Weather Update

पंजाब में अगस्त के पहले सप्ताह में तेज होगा मानसून

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab Weather Update: पंजाब में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली। लुधियाना में तेज बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी, जबकि मोहाली, पठानकोट और कई अन्य जिलों में सुबह से बादल छाए रहे। भारत मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार 1 अगस्त से 4 अगस्त के बीच मानसून और अधिक सक्रिय हो सकता है, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। जुलाई का महीना मानसून सीजन में आमतौर पर सबसे अधिक बारिश वाला माना जाता है, लेकिन इस बार पंजाब में सामान्य से 24 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। अब मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगस्त की शुरुआत में मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी और बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

जुलाई में कम बारिश का असर, अगस्त से राहत की उम्मीद

इस वर्ष जुलाई में अपेक्षित बारिश नहीं होने से कई इलाकों में गर्मी और उमस (Punjab Weather) बनी रही। इसका असर खेती के साथ-साथ शहरों में पानी की उपलब्धता और तापमान पर भी देखने को मिला। मौसम विभाग(IMD) का कहना है कि अगस्त के पहले सप्ताह में पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से बारिश का दायरा बढ़ सकता है। इससे खेतों में खड़ी फसलों को नमी मिलेगी और लगातार बनी उमस से भी राहत मिलने की संभावना है।

तापमान में बढ़ोतरी के बाद फिर गिरावट के संकेत – Punjab Weather

बीते 24 घंटों में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि लगातार बारिश होने पर अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। बुधवार को फरीदकोट प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो राज्य में सबसे कम रहा।

चंडीगढ़ शहर(Punjab Weather) में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट क्षेत्र में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें– /punjab-news-barnala-lathicharge-amritsar/

इन जिलों में हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 49.8 मिमी बारिश गुरदासपुर में दर्ज हुई। इसके अलावा बठिंडा में 46 मिमी, चंडीगढ़ में 45.6 मिमी, मोहाली में 28.5 मिमी, फरीदकोट में 23 मिमी, अमृतसर में 17.6 मिमी, थीन डैम (पठानकोट) में 17.5 मिमी, बलौवाल सौंखड़ी में 15.3 मिमी और केवीके पठानकोट में 8.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में मानसून सक्रिय बना हुआ है(Punjab Weather), जिसके कारण अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश देखने को मिली। लगातार हो रही वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

आम लोगों और किसानों पर क्या होगा असर- Punjab Weather

बारिश की वापसी से पंजाब और चंडीगढ़(Punjab Weather) में तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। दूसरी ओर धान और अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई की जरूरत भी कम हो सकती है, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा। हालांकि जिन इलाकों में तेज बारिश होगी, वहां निचले क्षेत्रों में जलभराव और शहरों में ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी रहेगा।

यह भी पढ़ें– /pti-teacher-vacancy-pti-teacher-recruitment/

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पठानकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।