Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Punjab Weather Update: चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब में में 9 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में आज हल्‍की बारिश की संभावना

Punjab Weather Update: चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब में में 9 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में आज हल्‍की बारिश की संभावना

चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब में में 9 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ के अलावा गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट, मोहाली, पटियाला और अमृतसर में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र ने 9 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है। कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

गुरदासपुर में बांध टूटने से खेतों में भरा पानी
शुक्रवार को गुरदासपुर जिले में हुई तेज बारिश के कारण बहरामपुर क्षेत्र में धुसी बांध टूट गया। इसके चलते गांव मुगलानिचक के खेतों में पानी भर गया और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय स्तर पर पानी की निकासी शुरू होने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार यह बांध पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान भी क्षतिग्रस्त हुआ था, लेकिन इसकी स्थायी मरम्मत नहीं की गई थी।

विज्ञापन

सात जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 9 जुलाई तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। शनिवार को पंजाब के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और मौसम विभाग लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
सेक्टर-26 स्थित सीटीईटी कॉलेज के हॉल का हिस्सा ढहा
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सीटीईटी कॉलेज के मल्टीपर्पज हॉल का एक हिस्सा शुक्रवार को ढह गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली। भवन को पहले ही असुरक्षित घोषित कर उपयोग के लिए बंद कर दिया गया था, इसलिए हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

इन जिलों में दर्ज हुई सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पंजाब के माझा क्षेत्र और आसपास के जिलों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। गुरदासपुर में 48.2 मिमी, पठानकोट में 27.2 मिमी, फरीदकोट में 10.4 मिमी, मोहाली में 8.5 मिमी, पटियाला में 6.1 मिमी, चंडीगढ़ में 4.6 मिमी और अमृतसर में 2.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार वर्षा से कई इलाकों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

तापमान में गिरावट और लोगों के लिए एडवाइजरी
बारिश के असर से दिन और रात दोनों के तापमान में कमी दर्ज की गई। दिन में पंजाब का सबसे अधिक तापमान सामराला (लुधियाना) में 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात के समय बठिंडा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि चंडीगढ़ में यह 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। साथ ही भारी बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन सावधानी से चलाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें; ‘अप्सरा 2’ के बोल पर जालंधर में विरोध

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।