Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rajasthan News: सीकर जिले में बोलेरो-बाइक टक्कर, महिला और युवक की मौत, पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए

Rajasthan News: सीकर जिले में बोलेरो-बाइक टक्कर, महिला और युवक की मौत, पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए

सीकर जिले में बोलेरो-बाइक टक्कर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कुल्हाड़ा गांव के पास सुबह करीब 10:30 बजे बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे गणेश्वर निवासी 27 वर्षीय सुरेंद्र कुमावत और श्रीमाधोपुर के अजमेरी निवासी 65 वर्षीय भगवती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। भगवती देवी की बेटी संतरा देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बस छूटने के बाद बाइक से निकले थे
सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि भगवती देवी अपनी बेटी संतरा देवी के साथ अपने पीहर गणेश्वर आई हुई थीं। सोमवार को दोनों नीमकाथाना जाने के लिए निकलीं, लेकिन पहला बस स्टैंड पहुंचने तक उनकी बस निकल चुकी थी। उसी बस स्टैंड के पास गणेश्वर निवासी सुरेंद्र कुमावत की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। परिजनों के अनुसार महिला ने सुरेंद्र को बस निकल जाने की जानकारी दी और बस तक पहुंचाने का अनुरोध किया। इसके बाद सुरेंद्र ने दोनों मां-बेटी को अपनी बाइक पर बैठाया और बस के पीछे रवाना हो गया।

विज्ञापन

कुल्हाड़ा गांव के पास हुआ भीषण हादसा
गणेश्वर से करीब तीन किलोमीटर दूर कुल्हाड़ा गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में सुरेंद्र कुमावत और भगवती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया।

दोनों वाहन जब्त, जांच जारी
हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बोलेरो को जब्त कर थाने भिजवा दिया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बोलेरो के एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित
थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि दुर्घटना के दौरान बोलेरो के एयरबैग खुल गए थे, जिससे उसमें सवार युवक सुरक्षित बच गए। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि हादसे के समय बोलेरो कौन चला रहा था और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तरनतारन में घरेलू विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।