Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जयपुर में बारिश से सड़कें धंसीं, सीकर में तीन फीट तक जलभराव

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जयपुर में बारिश से सड़कें धंसीं, सीकर में तीन फीट तक जलभराव

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक हुई तेज बारिश का सबसे अधिक असर जयपुर और सीकर में देखने को मिला। जयपुर के कई इलाकों में सड़कें धंस गईं, जबकि बड़े पेड़ गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं सीकर शहर के कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 2 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

जयपुर में सड़कें धंसीं, कई स्थानों पर गिरे पेड़
राजधानी जयपुर में देर रात हुई बारिश के कारण मानसरोवर और गोपालपुरा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहे। यहां कई स्थानों पर सड़कें धंस गईं और 8 से 10 फीट गहरे गड्ढे बन गए। तेज बारिश और हवा के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़े पेड़ भी गिर गए, जिससे कुछ मार्गों पर यातायात बाधित हुआ। नगर निगम और संबंधित विभागों ने क्षतिग्रस्त स्थानों पर मरम्मत और पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

सीकर में जलभराव से बिगड़े हालात
सीकर जिले में रविवार देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। कुछ घंटों में 29 मिमी से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिसके कारण शहर की कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं। कई इलाकों में करीब तीन फीट तक जलभराव होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ मार्ग अस्थायी रूप से बंद करने पड़े। स्थानीय प्रशासन ने निचले क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया है।

बीसलपुर बांध में बढ़ी पानी की आवक
लगातार बारिश का असर बीसलपुर बांध पर भी दिखाई देने लगा है। भीलवाड़ा और टोंक जिले में स्थित बांध के कैचमेंट क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार वर्षा होने के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ा है। बांध में 20 सेंटीमीटर पानी की आवक दर्ज की गई है। वर्तमान में बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.66 आरएल मीटर तक पहुंच गया है, जो इसकी कुल भराव क्षमता का लगभग 67 प्रतिशत है। इससे आने वाले समय में जल उपलब्धता की स्थिति और बेहतर होने की उम्मीद है।

पूर्वी राजस्थान में अगले 5-6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसून की सबसे अधिक सक्रियता उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में बनी हुई है। इन क्षेत्रों में रविवार को भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में अगले 5 से 6 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें; पंजाब में आज का वेदर अपडेट 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।