Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rajasthan Weather: राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, आज 5 जिलों में बारिश के आसार, 15 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम

Rajasthan Weather: राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, आज 5 जिलों में बारिश के आसार, 15 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल कमजोर पड़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, डीग, भरतपुर और धौलपुर में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 जुलाई के बाद मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। बारिश में आई कमी का असर खेती पर भी दिखाई देने लगा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कम वर्षा के कारण खरीफ फसलों की बुआई की रफ्तार प्रभावित हुई है।

24 जिलों में सामान्य या कम बारिश दर्ज मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के 24 जिलों में अब तक सामान्य या उससे कम बारिश दर्ज की गई है। इसका सीधा असर खरीफ सीजन की बुआई पर पड़ा है। प्रदेश के 34 जिले बुआई के मामले में पिछड़ गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अब तक खरीफ फसलों की बुआई लगभग 30 प्रतिशत कम हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।

विज्ञापन

चूरू में सबसे ज्यादा बारिश, अलवर और श्रीगंगानगर में भी बरसे बादल

बीते 24 घंटों के दौरान चूरू में सबसे अधिक 25.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा झुंझुनूं के पिलानी में 10.1 मिमी और सीकर में 4 मिमी बारिश दर्ज हुई। शनिवार को अलवर और श्रीगंगानगर में भी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि अधिकांश जिलों में मानसून की गतिविधियां सामान्य से कमजोर बनी हुई हैं।

श्रीगंगानगर सबसे गर्म, पश्चिमी राजस्थान में बढ़ा तापमान

मानसून कमजोर होने के कारण पश्चिमी राजस्थान में तापमान फिर बढ़ने लगा है। श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर और फलोदी में 39.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस और चूरू में बारिश के बावजूद 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के लिए अलग-अलग पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में 16 जुलाई तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा सिरोही, उदयपुर, झालावाड़ और बारां जिलों में भी आगामी दिनों में बारिश होने के आसार हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।