August 27, 2026

रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक है

0
Nnl 3

Narnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना जिला महेंद्रगढ़ में भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व से पूर्व राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। य की जूनियर विंग के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।

विद्यार्थियों ने मेरा इंडिया, स्वच्छ भारत,मेरे प्यारे भैया, मेरे देश के रक्षक, नशा मुक्त हरियाणा आदि प्रतीकों वाली सुंदर राखियां बनाई ।इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से परिधि पुत्री संदीप कुमार ढाणी बाठोठा प्रथम स्थान, निशांत पुत्र हवा सिंह मंढाना द्वितीय स्थान ,मीनाक्षी पुत्री कृष्ण कुमार नांगल चौधरी और शिवानी पुत्री हरेंद्र कुमार आकोली संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही ।इसी प्रकार कक्षा सातवीं से चंचल भुगारका प्रथम स्थान , रमन पुत्र सुधीर कुमार सेका द्वितीय स्थान , डिंपल पुत्री नितिन कुमार कांवी तथा गुंजन पुत्री योगेश कुमार नंगली दोनों संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। विद्यालय प्राचार्य लीलू राम यादव ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं सकारात्मकता का विकास होता है।रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक है । प्राचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *