Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Ram Mandir Chori Case: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के डॉ. सुशील गुप्ता, भाजपा सरकार पर लगाया महापाप का आरोप

Ram Mandir Chori Case: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के डॉ. सुशील गुप्ता, भाजपा सरकार पर लगाया महापाप का आरोप

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के डॉ. सुशील गुप्ता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ram Mandir Chori Case: अयोध्या स्थित भगवान श्री राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। आम आदमी पार्टी (AAP) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को आड़े हाथों लिया है। कुरुक्षेत्र स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों ने प्रभु श्री राम के नाम पर देश की जनता से वोट मांगे और सत्ता हासिल की, उन्हीं के राज में राम मंदिर के खजाने में सेंध लगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और महापाप है। उन्होंने साफ किया कि इस घिनौने कृत्य से देश-विदेश में बैठे करोड़ों सनातनियों की अटूट श्रद्धा और आस्था को गहरी ठेस पहुंची है।

14 जुलाई से महा-हस्ताक्षर अभियान, पीएम मोदी तक पहुंचेगी जनता की आवाज

विज्ञापन

डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि इस मामले के असली दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए आम आदमी पार्टी ने 14 जुलाई से पूरे हरियाणा में एक बड़े धार्मिक और वैचारिक आंदोलन की शुरुआत की है। इस आंदोलन के तहत प्रदेश के सभी जिलों में हनुमान चालीसा का पाठ और भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही जनता के बीच जाकर एक ‘महा-हस्ताक्षर अभियान’ चलाया जा रहा है। डॉ. गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले में बड़ी मछलियों को बचाने और छोटे कर्मचारियों को मोहरा बनाकर फंसाने की कोशिश कर रहा है। जनता के इन हस्ताक्षरों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।

जमीन और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप, ‘आप’ बोली- चुप नहीं बैठेंगे

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद डॉ. सुशील गुप्ता यहीं नहीं रुके, उन्होंने मंदिर निर्माण और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर भी कई गंभीर सवाल दागे। उन्होंने कहा कि साल 2021 से ही मीडिया की सुर्खियों में राम मंदिर ट्रस्ट के भीतर जमीन घोटालों और निर्माण कार्यों में करीब 40 फीसदी तक की कमीशनखोरी की बातें सामने आ रही हैं।

देश के श्रद्धालुओं को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री इस पर संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करेंगे, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में भव्य मंदिर बनने से पहले आसपास की बेशकीमती जमीनों को कौड़ियों के दाम खरीदकर बाद में ट्रस्ट को करोड़ों रुपये में बेचा गया। ‘आप’ नेता ने चेतावनी दी कि जब तक इस पूरे नेक्सस का पर्दाफाश नहीं हो जाता, उनकी पार्टी चैन से नहीं बैठेगी।

वैज्ञानिक सोनम वांगचुक पर कार्रवाई को बताया गुंडागर्दी

राम मंदिर मुद्दे के अलावा डॉ. सुशील गुप्ता ने लद्दाख के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ हुए दुर्व्यवहार पर भी रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की जायज मांगों को लेकर पिछले 21 दिनों से शांतिपूर्ण अनशन पर बैठे वांगचुक को पुलिसिया तंत्र के दम पर जबरन धरने से उठाना लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है। सरकार युवाओं की आवाज दबाने के लिए तानाशाही और गुंडागर्दी पर उतर आई है। वांगचुक और उनके साथियों के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें जबरन अस्पताल ले जाने की घटना बेहद शर्मनाक है।

इस प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर लोहान, मुख्य प्रवक्ता सुमित हिंदुस्तानी, जिला अध्यक्ष जवाहर लाल गोयल और जिला महिला अध्यक्षा शांति देवी सैनी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें–लाड़वा में रिफ्लेक्टर न होने से डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।