Breaking News
करवा चौथ के कलश में जल के अलावा क्या रखें? जानें सिक्का, चावल और सुपारी का महत्वUorfi Javed Society Controversy: उर्फी जावेद की अपनी ही सोसाइटी से भिड़ंत, घर में शूटिंग करने पर लगी रोक, एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोपपंजाब विधानसभा सत्र के अंतिम दिन बवाल; विधानसभा के बाहर कांग्रेस-AAP विधायकों में भिड़ंत, खैरा के निलंबन पर हंगामाYamunanagar Road Accident News: यमुनानगर में ऑटो की टक्कर से उछलकर खेत में गिरा बाइक सवार, मौके पर मौतदिवाली पर किस दिशा में बनाएं मां लक्ष्मी के चरण चिह्न? जानें सही जगह और नियमकरवा चौथ के कलश में जल के अलावा क्या रखें? जानें सिक्का, चावल और सुपारी का महत्वUorfi Javed Society Controversy: उर्फी जावेद की अपनी ही सोसाइटी से भिड़ंत, घर में शूटिंग करने पर लगी रोक, एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोपपंजाब विधानसभा सत्र के अंतिम दिन बवाल; विधानसभा के बाहर कांग्रेस-AAP विधायकों में भिड़ंत, खैरा के निलंबन पर हंगामाYamunanagar Road Accident News: यमुनानगर में ऑटो की टक्कर से उछलकर खेत में गिरा बाइक सवार, मौके पर मौतदिवाली पर किस दिशा में बनाएं मां लक्ष्मी के चरण चिह्न? जानें सही जगह और नियम

Rewari : रेवाड़ी में भाजपा नेता के भतीजे की हत्या का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

Rewari : रेवाड़ी में भाजपा नेता के भतीजे की हत्या का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

प्रतीकात्मक फोटो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari : रेवाड़ी में भाजपा नेता के भतीजे जितेंद्र यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ठेकेदार प्रवीण उर्फ पपला और उसके एक साथी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे को लेकर आज दोपहर एक बजे एएसपी दीपिका अग्रवाल अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी, जिसमें मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन

 

सात सितंबर की शाम को हुई थी वारदात

यह पूरी घटना सात सितंबर की शाम की है, जब कमालपुर के भाड़ावास रोड पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के पास ठेकेदार प्रवीण ने अपने ही करीबी दोस्त जितेंद्र यादव के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

 

इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें आरोपी रिफाइनरी की दीवार के पास शौच कर रहे जितेंद्र के सिर पर भारी वस्तु से वार करता हुआ दिखाई दे रहा है। जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी ने उस पर कई वार किए, जबकि उसका साथी उसे पीछे खींचता नजर आया।

 

हत्या के कारणों पर अब भी सस्पेंस

घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी हत्या के असली कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक के परिवार का मानना है कि हत्या के पीछे पैसों का लेन-देन हो सकता है, वहीं इलाके में इसे किसी महिला से जुड़े अवैध संबंध के एंगल से भी देखा जा रहा है।

 

इन चर्चाओं को इस बात से भी हवा मिली कि हत्या से ठीक दो दिन पहले आरोपी प्रवीण ने अपनी ही पत्नी पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया था, जिससे उसे टांके आए थे।

 

परिवार के एक सदस्य उत्तम सिंह के अनुसार, प्रवीण हाल ही में मध्य प्रदेश के रतलाम से काम की साइट से लौटा था और बिठवाना गांव में किराए पर रह रही एक महिला से उसके संबंधों की चर्चा थी, जिसके पति तीन साल पहले तक प्रवीण के पास ही रंग-पुताई का काम करते थे।

 

 

बार-बार लोकेशन बदलकर भाग रहा था आरोपी

वारदात के बाद से ही मुख्य आरोपी प्रवीण ठेकेदार पुलिस की पकड़ से दूर रहने के लिए लगातार अपनी फोन की लोकेशन बदल रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी के चलते ग्रामीणों और परिजनों में भारी रोष पनप रहा था।

 

पुलिस की इस कार्रवाई और आज होने वाली प्रेस वार्ता के बाद अब यह साफ हो सकेगा कि इस खौफनाक हत्या के पीछे असल वजह क्या थी।

 

 

यह भी देखें –  हांसी स्टेशन पर रुकेगी हरिद्वार और अगरतला एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।