Breaking News
Karnal Bike Robbery: तरावड़ी में दिनदहाड़े लूट, कर्मचारी की कनपटी पर पिस्टल तानकर बाइक ले उड़े बदमाशFarming Tips: किसान ध्यान दें, गेहूं में कब और कितना डालें जिंक? 1 एकड़ के लिए ये है सही डोजKaithal Road Accident: करवाचौथ पर घर लौट रहे शख्स को अज्ञात वाहन ने रौंदा, कैथल में तड़पकर दर्दनाक मौतNarnaul News: वोट चोरी के नाम पर कांग्रेस कर रही गुमराह- मंत्री रणबीर सिंह गंगवाKarnal Crime: करनाल में बैंक से लौट रहे युवक से 58 हजार की छिनैती, CIA-1 ने दो नकाबपोश बदमाशों को दबोचाKarnal Bike Robbery: तरावड़ी में दिनदहाड़े लूट, कर्मचारी की कनपटी पर पिस्टल तानकर बाइक ले उड़े बदमाशFarming Tips: किसान ध्यान दें, गेहूं में कब और कितना डालें जिंक? 1 एकड़ के लिए ये है सही डोजKaithal Road Accident: करवाचौथ पर घर लौट रहे शख्स को अज्ञात वाहन ने रौंदा, कैथल में तड़पकर दर्दनाक मौतNarnaul News: वोट चोरी के नाम पर कांग्रेस कर रही गुमराह- मंत्री रणबीर सिंह गंगवाKarnal Crime: करनाल में बैंक से लौट रहे युवक से 58 हजार की छिनैती, CIA-1 ने दो नकाबपोश बदमाशों को दबोचा

Rewari News: एनएच-48 पर बड़ा हादसा, बारिश के दौरान डंपर से टकराई राजस्थान रोडवेज की बस, 27 यात्री थे सवार, कई घायल

Rewari News: एनएच-48 पर बड़ा हादसा, बारिश के दौरान डंपर से टकराई राजस्थान रोडवेज की बस, 27 यात्री थे सवार, कई घायल

एनएच-48 पर बड़ा हादसा, बारिश के दौरान डंपर से टकराई राजस्थान रोडवेज की बस, 27 यात्री थे सवार, कई घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari News: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बावल के गांव रूघ स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच पहले से दुर्घटनाग्रस्त हुए दो डंपरों से राजस्थान रोडवेज की एक बस जा टकराई।

इस बस में करीब 27 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत बावल के जैन अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर में किसी की जान नहीं गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, घटना के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से बस की विंडशील्ड (शीशे) पर पानी जमा हो गया था, जिससे आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी कम विजिबिलिटी के कारण बस चालक को सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त डंपर समय रहते नजर नहीं आए।

बस चालक ने प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि हाईवे पर पहले से खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के बारे में पीछे से आने वाले चालकों को सतर्क करने के लिए कोई भी चेतावनी संकेतक (रेडियम रिफ्लेक्टर या कोन) नहीं लगाए गए थे और न ही सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही निजी अस्पतालों की एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बावल के जैन अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपक जैन ने जानकारी दी कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और फिलहाल गनीमत है कि किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही कसौला थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस यह जांच कर रही है कि डंपरों की भिड़ंत के बाद हाईवे पर सुरक्षा मानक क्यों नहीं अपनाए गए और किसकी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

यह भी देखें – झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांग रहे थे एक करोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।