Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Road Accident in Rajasthan: बाड़मेर में अज्ञात वाहन से टकराई स्विफ्ट कार, चालक की मौके पर मौत, गाड़ी से मिला डोडा-पोस्त

Road Acciednt in Rajasthan: बाड़मेर में अज्ञात वाहन से टकराई स्विफ्ट कार, चालक की मौके पर मौत, गाड़ी से मिला डोडा-पोस्त

बाड़मेर में अज्ञात वाहन से टकराई स्विफ्ट कार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Road Accident in Rajasthan: राजस्थान के बाड़मेर जिले में बुधवार सुबह रिंग रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रीको थाना क्षेत्र के सिणधरी रोड के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा करीब तीन फीट तक पिचक गया। हादसे में रामसर का कुआ निवासी जगदीश उर्फ जोगाराम (45) के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें ब्लैक प्लास्टिक के कट्टों में डोडा-पोस्त मिला। इसके बाद सड़क हादसे के साथ-साथ मादक पदार्थ से जुड़े पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे जगदीश उर्फ जोगाराम अपनी स्विफ्ट कार से रिंग रोड की ओर जा रहे थे। बाड़मेर मगरा के पास उनकी कार आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर सीट तक दब गई। हादसे में जोगाराम के सिर पर गंभीर चोट लगी। कार के अंदर खून फैल गया और वह वाहन में ही फंस गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने हादसा देखकर तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने गेट तोड़कर बाहर निकाला
टक्कर के बाद कार के दरवाजे जाम हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने काफी प्रयास के बाद कार का गेट तोड़ा और जोगाराम को बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

हादसे की सूचना मिलने के बाद रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को ब्लैक प्लास्टिक के कई कट्टे मिले। कट्टों की जांच के लिए मौके पर माप-तौल वाला कांटा मंगवाया गया और उनका वजन कराया गया। पुलिस के अनुसार कट्टों में डोडा-पोस्त भरा हुआ मिला है, जिसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह डोडा-पोस्त कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। बरामद सामग्री की मात्रा और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

रीको थाना पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच
हादसे की सूचना मिलते ही रीको थानाधिकारी चैन प्रकाश चौधरी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार स्विफ्ट कार मृतक जगदीश उर्फ जोगाराम के नाम पर पंजीकृत है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय कार में मिला डोडा-पोस्त किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में सड़क दुर्घटना और कार से बरामद डोडा-पोस्त दोनों अलग-अलग जांच का विषय हैं। अज्ञात वाहन की पहचान, हादसे की परिस्थितियों और बरामद मादक पदार्थ की जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।