Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rohtak News: रोहतक बार एसोसिएशन चुनाव में देर रात तक ड्रामा, जानिए कौन बना नया प्रधान

Rohtak News: रोहतक बार एसोसिएशन चुनाव में देर रात तक ड्रामा, जानिए कौन बना नया प्रधान

रोहतक बार एसोसिएशन चुनाव में देर रात तक ड्रामा, जानिए कौन बना नया प्रधान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News: रोहतक बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार सुबह से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा। सुबह 8 बजे शुरू होने वाला मतदान RO ओपी पूनिया के निर्णय के बाद 9 बजे शुरू हो सका। शाम 5 बजे पोलिंग खत्म होने के बाद सभी को उम्मीद थी कि मतगणना तुरंत शुरू होगी, लेकिन RO ने अचानक काउंटिंग रोक दी और ईवीएम को बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा (चंडीगढ़) भेजने का ऐलान कर दिया। इस फैसले से भड़के वकीलों ने बार दफ्तर के बाहर ही देर रात मोर्चा खोल दिया और धरने पर बैठ गए।

प्रशासन ने हस्तक्षेप कर नियुक्त किया ड्यूटी मजिस्ट्रेट, साढ़े 4 घंटे बाद खुली ईवीएम

विज्ञापन

माहौल बिगड़ता देख जिला प्रशासन हरकत में आया। देर रात एसडीएम आशीष शर्मा को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर भेजा गया। उन्होंने बार एसोसिएशन के संविधान और नियमों का अध्ययन किया, जिसके बाद RO को स्थानीय स्तर पर ही गिनती कराने के निर्देश दिए। मतदान खत्म होने के करीब साढ़े चार घंटे बाद वकीलों और प्रत्याशियों की मौजूदगी में काउंटिंग शुरू हो सकी।

फिर चला 8 बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फोगाट का सिक्का

इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में एक बार फिर रोहतक बार के दिग्गज नेता और 8 बार प्रधान रह चुके लोकेंद्र सिंह फोगाट का वर्चस्व साबित हुआ। फोगाट इस चुनाव में हरिस्वरूप हुड्डा के पक्ष में मजबूती से खड़े थे, जिसका सीधा फायदा हुड्डा को मिला। इससे पहले पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल चुनाव में भी फोगाट की भांजी अंजलि सहरावत की जीत से उनका दबदबा पहले ही कायम हो चुका था।

रात 11 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न, जानिए कौन किस पद पर जीता

रात 11 बजे के बाद जैसे ही चुनाव नतीजों का आधिकारिक ऐलान हुआ, बार परिसर ढोल-नगाड़ों की आवाज और वकीलों के नारों से गूंज उठा। समर्थकों ने नए प्रधान हरिस्वरूप हुड्डा और लोकेंद्र सिंह फोगाट को कंधों पर उठाकर फूल-मालाओं से लाद दिया।

विजेताओं की पूरी सूची:

प्रधान: हरिस्वरूप हुड्डा

उप प्रधान (पुरुष): मनीष कौशिक

उप प्रधान (महिला): किरण श्योराण

जनरल सेक्रेटरी: करण सिंह नारंग

ज्वाइंट सेक्रेटरी: प्रियांका

लाइब्रेरी इंचार्ज: हेमंत लडवाल

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटना शुरू हुआ मानसून 16 जिलों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।