Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Rohtak News: लघु सचिवालय पर महिलाओं का चक्काजाम! रोहतक में बॉडी बिल्डर हत्याकांड के विरोध में उतरीं खाप पंचायतें

AAmandeep Singh
Rohtak News: लघु सचिवालय पर महिलाओं का चक्काजाम! रोहतक में बॉडी बिल्डर हत्याकांड के विरोध में उतरीं खाप पंचायतें

लघु सचिवालय पर महिलाओं का चक्काजाम! रोहतक में बॉडी बिल्डर हत्याकांड के विरोध में उतरीं खाप पंचायतें

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rohtak News: 8 महीने पहले एक शादी समारोह में हुई मामूली कहासुनी के बाद बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारे गए हुमायूंरपुर निवासी बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ को इंसाफ दिलाने के लिए परिजनों का सब्र अब पूरी तरह टूट चुका है।

पुलिस की लचर कार्यशैली और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज खाप पंचायत और गांव की महिलाओं ने रोहतक लघु सचिवालय का घेराव किया। रोती-बिलखती मां सरोज और सैकड़ों ग्रामीणों ने सचिवालय के बाहर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

विज्ञापन

शादी में शगुन डालने भिवानी गया था रोहित, रंजिश में ली गई जान

पूरा मामला 28 नवंबर 2025 का है, जब रोहित धनखड़ अपने साथी जतिन के साथ भिवानी में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। बारात में आए तिगड़ाना गांव के कुछ युवकों से रोहित की बहसबाजी हो गई थी। आरोप है कि शादी के बाद लौटते वक्त उन युवकों ने रास्ता रोककर रोहित पर जानलेवा हमला कर दिया और उसे अधमरा करके भाग निकले। गंभीर हालत में रोहित को रोहतक PGI में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 29 नवंबर को उसने दम तोड़ दिया।

मां का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस पर आरोपियों को बचाने के गंभीर आरोप

लघु सचिवालय की सीढ़ियों पर बैठी रोहित की मां सरोज की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। सरोज ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का सीधा आरोप लगाते हुए कहा, “पुलिस झूठ बोल रही है कि आरोपी विदेश भाग गए हैं। असल में आरोपियों में एक पुलिसकर्मी का बेटा, एक डॉक्टर का बेटा और एक फौजी शामिल है, इसलिए उन्हें बचाया जा रहा है। मेरा बेटा गरीब मां का बेसहारा सहारा था, इसलिए उसकी मौत की कोई सुनवाई नहीं हो रही। अगर किसी नेता या मंत्री का बेटा होता तो पुलिस अब तक पाताल से भी ढूंढ निकालती।”

13 में से 2 नाम काटे, केवल 6 गिरफ्तार: चाचा सतीश धनखड़

रोहित के चाचा सतीश धनखड़ ने पुलिस की ढुलमुल जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए बताया कि भिवानी पुलिस ने शुरुआत में 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की थी। लेकिन केस रोहतक ट्रांसफर होते ही पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों के नाम हटा दिए। 11 में से भी अब तक महज 6 आरोपियों की ही औपचारिक गिरफ्तारी हो सकी है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता खुलेआम घूम रहे हैं। खाप नेताओं ने दोटूक चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सभी फरार आरोपियों को नहीं पकड़ा गया, तो लघु सचिवालय के बाहर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।

गेट बंद करने पर सड़क पर बैठीं महिलाएं, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लघु सचिवालय का मुख्य गेट बंद कर दिया। इससे उग्र हुई महिलाएं सड़क पर ही धरना देकर बैठ गईं। करीब 15 मिनट तक चले इस चक्काजाम के बाद पुलिस को गेट खोलना पड़ा।

सचिवालय परिसर के अंदर नारेबाजी के बीच एसपी गौरव राजपुरोहित ने खुद नीचे आकर रोहित की मां और खाप प्रतिनिधियों से मुलाकात की। एसपी ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया जा चुका है। जो आरोपी विदेश भागे हैं, उनकी संपत्ति जब्त करने और रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया चल रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

यह भी पढ़ें–Narnaul Theft News: नारनौल में बंद मकान से 2 लाख कैश और जेवर चोरी, पिता के तीये में रोहतक गया था परिवार

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।