Breaking News
Narnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मौके पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारणGurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मौके पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारणGurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधार

Ambala News: अंबाला पुलिस का ‘ऑपरेशन ट्रेकटाउन’, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुए केतन और विवेक, मिला 186 ATM का जखीरा

Ambala News: अंबाला पुलिस का 'ऑपरेशन ट्रेकटाउन', मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुए केतन और विवेक, मिला 186 ATM का जखीरा

अंबाला पुलिस का ‘ऑपरेशन ट्रेकटाउन’, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुए केतन और विवेक, मिला 186 ATM का जखीरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala News: साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में अंबाला साइबर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग ऐप ‘रॉकी बुक’ के जरिए लोगों को घर बैठे अरबों रुपये कमाने का हसीन सपना दिखाकर करीब 5 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले गिरोह के दो शातिर मास्टरमाइंड को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान केतन सोनी और विवेक सिंह जट्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से फर्जी बैंक खातों का एक पूरा जखीरा बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल ठगी की रकम को खपाने के लिए किया जा रहा था।

जीवनभर की कमाई के साथ दोस्तों के पैसे भी गंवा बैठा पीड़ित

विज्ञापन

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब अंबाला शहर के रहने वाले हेमंत नामक व्यक्ति ने साइबर थाने में अपनी आपबीती सुनाई। शिकायतकर्ता के अनुसार, जालसाजों ने उसे ‘रॉकी बुक’ ऐप के माध्यम से गेमिंग और सट्टेबाजी में मामूली रकम लगाकर अरबों रुपये का रिटर्न मिलने का झांसा दिया था। ठगों के बुने जाल में फंसकर हेमंत ने न केवल अपनी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई लगा दी, बल्कि अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पैसे उधार लेकर कुल 5 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ऐप में ट्रांसफर कर दी। जब पैसे वापस निकालने का वक्त आया तो आरोपियों ने संपर्क काट लिया, जिसके बाद 5 मार्च को पुलिस में केस दर्ज कराया गया।

‘ऑपरेशन ट्रेकटाउन’ के तहत मध्य प्रदेश में दबिश, 186 एटीएम कार्ड देख पुलिस भी रह गई हैरान

मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला पुलिस ने ‘ऑपरेशन ट्रेकटाउन’ की शुरुआत की और डिजिटल सर्विलांस के जरिए आरोपियों के ठिकाने का सुराग जुटाया। 31 जुलाई को पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश में छापेमारी कर केतन सोनी और विवेक सिंह जट्ट को धर दबोचा। अदालत में पेशी के बाद केतन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी विवेक सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान जब पुलिस ने विवेक के ठिकानों पर तलाशी ली तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।

पुलिस को तलाशी के दौरान 186 एटीएम कार्ड, 26 बैंक पासबुक, 26 चेक बुक, विभिन्न शेल कंपनियों और फर्मों की 3 फर्जी मुहरें, 2 एक्टिवेटेड सिम कार्ड और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। साइबर थाना पुलिस का मानना है कि बरामद किए गए ये सभी बैंक खाते शैल कंपनियों या भाड़े के ‘म्यूल अकाउंट्स’ (Mule Accounts) हो सकते हैं, जिनका इस्तेमाल देशभर से ठगी गई रकम को इधर-उधर करने के लिए किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य नेटवर्क और बैंक खातों की कड़ियों को खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें– अंबाला-दिल्ली हाईवे पर पति का हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी से विवाद के बाद ट्रक के आगे कूदा, अस्पताल में कैंची से हमले का प्रयास

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।