Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Rohtak News: रोहतक में हुड्डा खाप का हांसी वाले बाबा के खिलाफ मोर्चा, सांघी के चबूतरे पर माफी मांगने का अल्टीमेटम

AAmandeep Singh
Rohtak News: रोहतक में हुड्डा खाप का हांसी वाले बाबा के खिलाफ मोर्चा, सांघी के चबूतरे पर माफी मांगने का अल्टीमेटम

रोहतक में हुड्डा खाप का हांसी वाले बाबा के खिलाफ मोर्चा, सांघी के चबूतरे पर माफी मांगने का अल्टीमेटम

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rohtak News: हरियाणा के रोहतक जिले का सांघी गांव मंगलवार को खाप पंचों के तीखे तेवरों का गवाह बना। हुड्डा खाप के प्रतिनिधियों की आपात बैठक में हांसी वाले बाबा महंत दिनेश पुरी के एक विवादित बयान को लेकर माहौल गर्मा गया। खाप चौधरी, पूर्व सैनिक और युवा एक सुर में बाबा के खिलाफ लामबंद नजर आए।

पंचायत ने स्पष्ट शब्दों में अल्टीमेटम दिया है कि अगर महंत दिनेश पुरी ने गांव सांघी के ऐतिहासिक चबूतरे पर आकर बुजुर्गों के पैर छूकर माफी नहीं मांगी, तो खाप उनका सामाजिक और व्यावहारिक ‘पक्का इलाज’ करने से पीछे नहीं हटेगी।

विज्ञापन

“हुड्डा खाप को ललकारना भारी पड़ेगा”, दिलबाग सिंह का सीधा अल्टीमेटम

पंचायत में अपनी बात रखते हुए खाप प्रतिनिधि दिलबाग सिंह हुड्डा ने कहा कि हांसी वाले बाबा ने जो बयान दिया है, वह कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि हुड्डा खाप हरियाणा की सबसे समृद्ध और ताकतवर खापों में से एक है, जिसमें बड़े-बड़े चौधरी और जोशीले युवा शामिल हैं।

दिलबाग सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बाबा को अपनी गलती का अहसास करते हुए शब्द वापस लेने चाहिए। अगर युवाओं के सब्र का बांध टूटा तो स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाएगा, इसलिए बाबा वक्त रहते कायदे से माफी मांग लें, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहें।

“आज हुड्डा को बोला, कल दूसरी खाप का नंबर होगा”: सुभाष फौजी

खाप के वरिष्ठ सदस्य सुभाष फौजी ने कहा कि महंत दिनेश पुरी ने ‘हुड्डा, सुड्डा, पुड्डा’ जैसे शब्दों का प्रयोग करके सीधे तौर पर पूरे गोत्र और खाप की आन-बान-शान पर हमला किया है। फौजी ने कहा कि आज तो बाबा ने धर्मेंद्र हुड्डा के बहाने पूरे खाप भाईचारे को ललकारा है, कल को वह किसी अन्य खाप पर भी टिप्पणी करेंगे।

इसका मतलब यह है कि बाबा के मन में खाप परंपराओं का कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा धर्म के नाम पर बहन-बेटियों को बरगला रहे हैं और पैसे ऐंठकर अपना घर भरने में लगे हैं। जल्द ही हरियाणा की अन्य खापों को साथ लेकर इस पर बड़ा फैसला लिया जाएगा।

90 साल के बुजुर्ग की हुंकार- “देसी घी खा रखा है, सबक सिखा देंगे”

बैठक के दौरान उस वक्त अलग ही माहौल बन गया जब 90 साल के एक बुजुर्ग ने माइक संभाला। उम्र के इस पड़ाव में भी उनका जोश देखने लायक था। उन्होंने कहा, “बाबा ने हमारे खाप भाईचारे के खिलाफ बोलकर बहुत बड़ी भूल की है।

हमने देसी गाय का घी खा रखा है, ताकत आज भी वही है। अगर बात कुश्ती की भी आई या इलाज करने की, तो हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।” बुजुर्ग की इस हुंकार पर पंचायत में मौजूद युवाओं ने जमकर तालियां बजाईं और खाप के सम्मान में नारे लगाए।

हरियाणा की सभी खापों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

खाप प्रतिनिधि अजय हुड्डा ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अभद्र बयानबाजी से केवल हुड्डा खाप ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के खाप समाज में गहरा रोष है। अगर बाबा ने तय समय सीमा के भीतर सांघी के चबूतरे पर आकर सिर झुकाकर माफी नहीं मांगी, तो इसका सीधा असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। खाप नेताओं ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में सर्वखाप पंचायत बुलाकर इस मुद्दे पर कोई कठोर और बड़ा सामाजिक फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें– Brij Bhushan Acquitted: महिला पहलवान शोषण मामला, दिल्ली कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को किया बरी

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।