September 22, 2026

Rohtak News: रोहतक में 2 दिन पहले जिस मंत्री का किया था स्वागत, आज उसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे कर्मचारी

0
Rohtak News: रोहतक में 2 दिन पहले जिस मंत्री का किया था स्वागत, आज उसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे कर्मचारी

रोहतक में 2 दिन पहले जिस मंत्री का किया था स्वागत, आज उसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे कर्मचारी

Rohtak News: हरियाणा के रोहतक में नगर पालिका कर्मचारी संघ (Nagar Palika Karamchari Sangh) का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला। बेहद दिलचस्प और विरोधाभासी बात यह रही कि जिन कर्मचारियों ने महज दो दिन पहले कैनाल रेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का स्वागत व सम्मान किया था, बुधवार को उन्हीं कर्मचारियों ने मंत्री के बयानों और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए ठेकेदारी प्रथा के तहत हटाए गए 42 सहकर्मियों को तुरंत ड्यूटी पर वापस लेने की मांग उठाई।

37 दिन की हड़ताल के समझौते को ठेंगा दिखा रहा ठेकेदार

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शंभू टांक (Rohtak Safai Karamchari Strike) ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि सरकार के साथ 37 दिनों की लंबी हड़ताल के बाद 16 मांगों पर सहमति बनी थी। इस समझौते में साफ तय हुआ था कि आंदोलन में शामिल किसी भी कर्मचारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी और हटाए गए कर्मियों को पुन: काम पर रखा जाएगा। इसके बावजूद डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाला ठेकेदार अपनी तानाशाही चला रहा है और 42 कर्मचारियों को जॉइन नहीं करवा रहा, जो सीधे तौर पर सरकार और मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना है।

“वाल्मीकि समाज के कार्यक्रम के कारण मजबूरी में रहे शांत”

19 सितंबर को कैनाल रेस्ट हाउस की घटना का जिक्र करते हुए शंभू टांक ने खुलासा किया कि कर्मचारी उसी दिन मंत्री के सामने विरोध दर्ज कराना चाहते थे। लेकिन चूंकि वह कार्यक्रम वाल्मीकि समाज का था और कर्मचारियों को केवल आमंत्रित किया गया था, इसलिए सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखते हुए वे चुप रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने लाठीचार्ज न होने का गलत बयान दिया, जबकि हिसार में महिला कर्मचारियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज हुआ और उन्हें घसीटा गया था।

आंसू गैस और घोड़ों की धमकी से डरने वाले नहीं कर्मचारी

कर्मचारी नेताओं ने कैबिनेट मंत्री बेदी के उस बयान की भी कड़े शब्दों में निंदा की, जिसमें उन्होंने सरकार के पास पुलिस, लाठी, (Hisar Lathicharge Municipal Staff) डंडे, गर्म पानी की बौछारों और आंसू गैस का हवाला दिया था। शंभू टांक ने कहा कि मंत्री ऐसे बयान देकर कर्मचारियों को डराने की कोशिश न करें, कर्मचारी हर तरह के जुल्म का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

26 सितंबर से ठप हो सकता है सफाई कार्य

यूनियन ने नगर निगम प्रशासन (Rohtak Nagar Nigam News) और सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 सितंबर तक हटाए गए सभी 42 कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं लिया गया, तो 26 सितंबर से पूरे शहर में कर्मचारी झाड़ू-कमल छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था ठप होने से बनने वाली किसी भी स्थिति के लिए सीधे तौर पर निगम प्रशासन और सरकार जिम्मेदार होगी।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed