Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rohtak News: रोहतक में नीट की छात्राओं से साइबर स्टॉकिंग, टेलीग्राम पर अश्लील मैसेज मिलने के बाद छोड़ा हॉस्टल

Rohtak News: रोहतक में नीट की छात्राओं से साइबर स्टॉकिंग, टेलीग्राम पर अश्लील मैसेज मिलने के बाद छोड़ा हॉस्टल

फर्जी टेलीग्राम आईडी बनाकर छात्राओं को दी करियर बर्बाद करने की धमकी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Rohtak News: रोहतक। रोहतक में रहकर डॉक्टर बनने का सपना संजोए नीट परीक्षा की तैयारी कर रही दो छात्राओं के साथ साइबर बुलिंग और ब्लैकमेलिंग का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। कलानौर थाना क्षेत्र की रहने वाली इन दो सहेलियों को एक फर्जी टेलीग्राम आईडी और विभिन्न अज्ञात मोबाइल नंबरों से सरेआम अश्लील, अभद्र और धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे थे।

इस मानसिक प्रताड़ना और खौफ के कारण दोनों छात्राओं की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई और उन्होंने डर के मारे अपना गर्ल्स हॉस्टल तक छोड़ दिया है। एक पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की कमान संभाल ली है।

विज्ञापन

अलग-अलग नंबरों से आ रहे थे फोन, भेजे जा रहे थे फर्जी ओटीपी

कलानौर पुलिस को दी गई शिकायत में एक पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी रोहतक की एक नामचीन एकेडमी में नीट (NEET) की कोचिंग ले रही है और वहीं एक गर्ल्स हॉस्टल में अपनी सहेली के साथ रहती है। पिछले कुछ समय से दोनों लड़कियों के मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात टेलीग्राम हैंडल से बेहद आपत्तिजनक सामग्री भेजी जा रही थी। इतना ही नहीं, उनके नंबरों को मिसयूज करके लगातार अनचाहे ओटीपी (OTP) जनरेट किए जा रहे थे और अलग-अलग नंबरों से फोन कर उन्हें मानसिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा था।

आईटी के छात्र ने रचा बदनाम करने का चक्रव्यूह

परिजनों ने जब अपने स्तर पर इस पूरे मामले की टोह ली, तो इस घिनौने खेल के पीछे मनीष नाम के एक युवक का नाम सामने आया। आरोपी मनीष कथित तौर पर आईटी (Information Technology) का छात्र है और वह अपनी तकनीकी समझ का इस्तेमाल इन छात्राओं को परेशान करने के लिए कर रहा था।

आरोप है कि मनीष दोनों छात्राओं को सोशल मीडिया पर बदनाम करने और उनका पूरा करियर तबाह करने की सीधी धमकियां दे रहा था। उसने लड़कियों को यहां तक चेतावनी दी थी कि वह उनके परिवारों को बर्बाद कर देगा। इस लगातार मिल रही धमकियों से लड़कियां इस कदर सहम गईं कि उन्होंने रोहतक में रुकना मुनासिब नहीं समझा और हॉस्टल खाली कर अपने घर लौट आईं।

डिजिटल सबूतों को खंगाल रही पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलानौर थाना पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर इसकी सूचना साइबर सेल को दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी मनीष के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस उन तमाम संदिग्ध मोबाइल नंबरों, टेलीग्राम आईडी के आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों (Digital Evidence) को बारीकी से खंगाल रही है, जिनके जरिए छात्राओं को प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें–मांढण में नाला कूदकर गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।