Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rohtak Teacher Suicide: रोहतक मेंमोखरा स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने घर में लगाया फंदा, सुसाइड नोट बरामद

Rohtak Teacher Suicide: रोहतक मेंमोखरा स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने घर में लगाया फंदा, सुसाइड नोट बरामद

रोहतक मेंमोखरा स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने घर में लगाया फंदा, सुसाइड नोट बरामद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak Teacher Suicide: रोहतक जिले के मकड़ौली खुर्द गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही रहने वाले 48 वर्षीय सरकारी शिक्षक अजय पाल का शव उनके घर के बरामदे में फंदे से लटकता मिला। अजय पाल मोखरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बतौर अंग्रेजी प्रवक्ता तैनात थे। सुबह के समय जब उनकी छोटी बेटी उठी, तब जाकर इस खौफनाक वारदात का पता चला, जिसके बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार, 3-4 दिनों से थे बीमार

विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस की जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने इस आत्मघाती कदम के लिए किसी को कसूरवार न ठहराते हुए स्वयं को ही जिम्मेदार बताया है। वहीं, मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि अजय पिछले 3-4 दिनों से शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके चलते वे मानसिक तनाव में भी थे।

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर बेटी और मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया

अजय पाल अपने पीछे पत्नी दर्शना, दो बेटियों और एक 4 साल के मासूम बेटे तन्मय को छोड़ गए हैं। खेल जगत के लिए भी यह बेहद दुखद खबर है, क्योंकि उनकी छोटी बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाज (बॉक्सर) है और देश का नाम रोशन कर रही है। एक हंसते-खेलते परिवार पर अचानक टूटे इस दुख के पहाड़ ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटना शुरू हुआ मानसून 16 जिलों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।