Breaking News
Patti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेराPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेरा

रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स ने कॉलेज परिसर में लगाए 100 पौधे

ddharm narain
रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स ने कॉलेज परिसर में लगाए 100 पौधे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul Social News: रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स द्वारा “मिशन क्लीन नारनौल–ग्रीन नारनौल” अभियान के तहत आज यदुवंशी डिग्री कॉलेज, पटीकरा, नारनौल के परिसर में 100 पौधों का रोपण किया व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा समाज में पौधारोपण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस मौके पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा पर्यावरण पर भाषण व गीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि राव बहादुर सिंह, चेयरमैन यदुवंशी ग्रुप, ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने का संकल्प है। उन्होंने रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
प्रिंसिपल डॉ. नवीन अदलखा ने कहा कि कॉलेज परिसर में पौधारोपण विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संरक्षण का एक जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझना चाहिए। रोटरी क्लब नारनौल के प्रधान रोटेरियन दिनेश भार्गव ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि “एक पौधा आज, एक बेहतर भविष्य कल” की सोच के साथ क्लब नारनौल को स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि “मिशन क्लीन नारनौल–ग्रीन नारनौल” के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन नरेश गोगिया ने रोटरी क्लब की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी सामाजिक जिम्मेदारियों में से एक है और ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों एवं कॉलेज परिवार ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स ने आने वाले समय में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
“पौधा लगाएं — पर्यावरण बचाएं, नारनौल को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाएं।”
कार्यक्रम में रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन महेश सैनी, क्लब वाइस प्रेसिडेंट रोटेरियन अनिल कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मोहन सैनी, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन नरेश गोगिया तथा यदुवंशी डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर प्रदीप यादव ,प्रिंसिपल डॉ. नवीन अदलखा वाइस प्रिंसिपल सोनम यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।