Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Sadhaura Municipality Dispute: आरोपी महिला का कथित सुसाइड ऑडियो वायरल, चेयरपर्सन पर लगाए ₹5 लाख मांगने के आरोप

Sadhaura Municipality Dispute: आरोपी महिला का कथित सुसाइड ऑडियो वायरल, चेयरपर्सन पर लगाए ₹5 लाख मांगने के आरोप

नगर पालिका टीम से मारपीट की आरोपी महिला ने बेटे संग दी आत्मघाती चेतावनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Sadhaura Municipality Dispute: यमुनानगर का सढ़ौरा कस्बा इन दिनों नगर पालिका और स्थानीय दुकानदारों के बीच उपजे विवाद के कारण सुलग रहा है। अभी एक दिन पहले ही भाजपा नेता और सेनेटरी इंस्पेक्टर के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक विधवा महिला के कथित सुसाइड नोट रूपी ऑडियो ने पूरे प्रशासनिक और राजनीतिक हल्के में खलबली मचा दी है।

इस वायरल ऑडियो में महिला अपनी बेबसी का रोना रोते हुए कह रही है कि सिस्टम और कानून उसके पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं, जिससे तंग आकर वह अपने इकलौते बेटे के साथ जीवनलीला समाप्त करने जा रही है। ऑडियो के सामने आते ही सढ़ौरा के बाजारों और चौक-चौराहों पर चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ था हंगामा, मां-बेटे पर दर्ज हुआ था मुकदमा

इस पूरे फसाद की शुरुआत बीते शनिवार को हुई थी, जब सढ़ौरा नगर पालिका का दस्ता मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने की मुहिम पर निकला था। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, जब टीम दिल्ली कॉम्प्लेक्स के सामने पहुंची तो वहां बर्तनों की दुकान चलाने वाली सोनिया और उसके बेटे कृष्णा ने सरकारी काम में बाधा डाली।

आरोप है कि दोनों ने नपा की टीम के साथ न सिर्फ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि सेनेटरी इंस्पेक्टर के हाथ से चालान बुक छीनकर फाड़ दी और टीम के सदस्यों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस घटना के बाद सरकारी शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया था, जिसके बाद से ही आरोपी परिवार दबाव में था।

“थैंक्यू सढ़ौरा वालों, तुम जीत गए और हम मां-बेटा हार गए”

अब जो ऑडियो सामने आया है, उसमें आरोपी महिला सोनिया का दर्द छलक रहा है। वह बेहद भावुक और रुंधे गले से कह रही है, “हमने इतनी बड़ी कोई गलती नहीं की थी, लेकिन कानून अंधा है। पिछले तीन-चार साल से हमारे खिलाफ एक खेल खेला जा रहा है। शादी को 19 साल हो गए और 11 साल पहले पति की मौत हो गई थी,

तब से आज तक मेरी किसी ने नहीं सुनी।” महिला ने ऑडियो में सीधे तौर पर नपा चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, स्थानीय एमसी (पार्षद) और तीन अन्य लड़कों पर ₹5 लाख की डिमांड करने और झूठे पर्चे कटवाने का आरोप लगाया है। ऑडियो के अंत में महिला ने बेहद तल्ख लहजे में कहा, “थैंक्यू सो मच सढ़ौरा वालों, तुम जीत गए। आज जब हमारी डेड बॉडी सढ़ौरा के बीच आएगी तो कोई रोना मत और हमें कंधा देने भी मत आना।”

चेयरपर्सन शालिनी शर्मा का दावा- “मैं तो महिला का नाम भी पहली बार सुन रही हूं”

दूसरी तरफ, इन गंभीर और संवेदनशील आरोपों पर सढ़ौरा नगर पालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने त्वरित और कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे, मनगढ़ंत और बेबुनियाद हैं। शालिनी शर्मा के मुताबिक, “मैं उस महिला को शक्ल से तो दूर, नाम से भी नहीं जानती।

इस पूरे मामले में मेरा दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। कुछ लोगों द्वारा मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए महिला का इस्तेमाल किया जा रहा है।” चेयरपर्सन ने एलान किया है कि वे इस साजिश के खिलाफ जिले के पुलिस कप्तान (SP) से मुलाकात करेंगी और झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने के एवज में महिला के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर करेंगी।

यह भी पढ़ें–25 जुलाई को रिलीज नहीं होगा रोहित शेट्टी का शो

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।