Breaking News
Haryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

Jind News: जींद में संत कबीर जयंती की धूम सांसदों ने कबीर छात्रावास और लाइब्रेरी के लिए खोले खजाने, ₹16 लाख की ग्रांट का एलान

Jind News: जींद में संत कबीर जयंती की धूम सांसदों ने कबीर छात्रावास और लाइब्रेरी के लिए खोले खजाने, ₹16 लाख की ग्रांट का एलान

जींद में विभिन्न समाजों ने मिलकर मनाया प्रकाश पर्व, 24 होनहार छात्र सम्मानित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jind News: (दलेर सिंह) आज के इस दौर में जब समाज अक्सर जातियों और वर्गों में बंटा नजर आता है, तब कबीरदास जी के विचार हमें एक आईना दिखाते हैं। जींद के अशरफगढ़ संपर्क मार्ग पर आयोजित संत कबीर जयंती समारोह में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां प्रदेशभर से जुटे विभिन्न समाजों के लोगों ने कबीर साहेब के दोहों को गुनगुनाकर सामाजिक समरसता का अनूठा संदेश दिया।

इसी मंच से प्रख्यात समाजसेवी रोशन लाल दुग्गल ने एक महत्वपूर्ण मांग उठाते हुए कहा कि जींद शहर के प्रमुख चौकों का नामकरण संत कबीर, संत रविदास, भगवान वाल्मीकि और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर किया जाना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि इन मांगों को लेकर जमीनी स्तर पर एक लंबा आंदोलन चलाया गया है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां इन महापुरुषों के त्याग और दर्शन से प्रेरणा ले सकें।

विज्ञापन

कबीर का संदेश किसी एक वर्ग के लिए नहीं, पूरी मानवता के लिए: कर्मवीर बौद्ध

समारोह के मुख्य वक्ता और राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध ने कबीर के दर्शन की गहराई को समझाते हुए कहा कि कबीर साहेब की वाणी सदियों पहले जितनी सच थी, उतनी ही प्रासंगिक आज भी है। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास, आडंबरों और सामाजिक कुरीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कबीर ने हमेशा सत्य, ईमानदारी और समानता का मार्ग दिखाया।

वहीं, सोनीपत के लोकसभा सांसद सतपाल सिंह ब्रह्मचारी ने कबीर महासभा के इस सांझे प्रयास की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि पाखंड और व्यक्ति पूजा के इस दौर में कबीर का यह संदेश कि “मानवता ही सर्वोपरि धर्म है”, समाज को भटकने से बचाता है। दोनों ही जनप्रतितिधियों ने युवाओं से अपील की कि वे कबीर के विचारों को केवल किताबों तक न रखें, बल्कि अपनी दिनचर्या और व्यवहार में भी उतारें।

छात्रावास और लाइब्रेरी के लिए खुले सरकारी खजाने के द्वार

निर्माणाधीन संत कबीर छात्रावास एवं लाइब्रेरी भवन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए दोनों सांसदों ने दरियादिली दिखाई। लोकसभा सांसद सतपाल सिंह ब्रह्मचारी ने अपने सांसद कोष से 11 लाख रुपये की मोटी ग्रांट देने की घोषणा की, तो वहीं राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने भी अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपये देने का एलान किया।

कबीर महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस पर आभार जताते हुए कहा कि संस्था का मुख्य ध्येय आर्थिक रूप से पिछड़े और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को पढ़ाई का एक बेहतरीन और आधुनिक माहौल देना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन और विधायक से उन्हें आगे और सहयोग मिलेगा, जिससे यह लाइब्रेरी जल्द ही युवाओं के भविष्य को संवारने का काम शुरू कर सके।

होनहारों का सम्मान और दिग्गजों का जमावड़ा

समारोह का सबसे खूबसूरत पल वह था जब समाज के उन 24 होनहार छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दसवीं, बारहवीं, स्नातक और प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल स्थान हासिल कर जिले का नाम चमकाया था।

इस गौरवमयी आयोजन में पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, एससी शेर हरियाणा के प्रधान कृष्ण कुटेल, पूर्व सदस्य जय भगवान गोयल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर, अनिल धानक, बलकार भुक्कल, नरेंद्र बागड़ी सहित करण पांचाल, धर्मपाल सिंहमार और महावीर दहिया जैसे कई वरिष्ठ चेहरे मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के प्रधान सतबीर सिंह लाडवाल ने सभी का धन्यवाद किया, जिसके बाद विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।