Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: ‘परचून की दुकान नहीं है बिजली दफ्तर’अंबाला में शिकायत करने गए ग्रामीणों से बिजली कर्मी ने की बदसलूकी, मचा बवाल

Yamunanagar News: 'परचून की दुकान नहीं है बिजली दफ्तर'अंबाला में शिकायत करने गए ग्रामीणों से बिजली कर्मी ने की बदसलूकी, मचा बवाल

दफ्तर घेराव के बाद गांव लौटे ग्रामीणों के सामने ही धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Yamunanagar News:(संजीव चौहान)  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के दावों की पोल एक बार फिर धरातल पर खुलती नजर आ रही है। ताजा मामला  शादीपुर गांव का है, जहां पिछले पांच दिनों से बिजली की बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीणों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। मोहम्मद असलम, हारुण, विक्रम, इरशाद, मांगाराम, सूरज और वसीम के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण पटेलनगर स्थित सब-डिवीजन नंबर-1 के दफ्तर पहुंचे।

ग्रामीणों का आरोप है कि टोल फ्री नंबर और स्थानीय लाइनमैन से लगातार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो वे मजबूरन अधिकारियों के चक्कर काटने पहुंचे थे। लेकिन वहां मौजूद एक बिजली कर्मी ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय दो टूक कह दिया कि “यह कोई परचून की दुकान नहीं है जो तुरंत सामान मिल जाएगा।” सरकारी मुलाजिम की इस हेकड़ी और बदसलूकी ने आग में घी का काम किया, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया।

विज्ञापन

मोबाइल ट्रांसफार्मर भी धूं-धूं कर जला, दमकल ने पाया काबू

बिजली दफ्तर में हंगामे के बाद जब जूनियर इंजीनियर (JE) ने मौके पर हस्तक्षेप किया, तो उन्होंने बिजली गुल होने के पीछे गांव में क्षमता से अधिक लोड (ओवरलोडिंग) होने की बात कही। इस पर ग्रामीणों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विभाग उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और चालान काटे जो तय सीमा से अधिक बिजली का अवैध इस्तेमाल कर रहे हैं, इसकी सजा पूरे गांव को क्यों मिले?

अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद जब ग्रामीण वापस शादीपुर पहुंचे, तो वहां एक और बड़ा हादसा हो गया। गांव के आंगनबाड़ी परिसर में विभाग द्वारा बैकअप के तौर पर रखवाया गया मोबाइल ट्रांसफार्मर अचानक ओवरलोडिंग के कारण धूं-धूं कर जल उठा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गांव की बची-कुची बिजली भी पूरी तरह ठप हो गई। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की चौखट पर जाने की तैयारी

इस हादसे और बिजली विभाग के रवैये से तंग आ चुके शादीपुर के लोगों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटों के भीतर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति को सुचारू नहीं किया गया, तो वे न केवल मुख्य मार्ग को जाम करेंगे, बल्कि सीधे अंबाला छावनी पहुंचकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के दरबार में बिजली निगम के लापरवाह अधिकारियों की क्लास लगवाएंगे। फिलहाल पूरे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है और लोग इस उमस भरी गर्मी में रात काटने को मजबूर हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।