Breaking News
Kajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार

Sapna Choudhary: सपना चौधरी पर धर्मेंद्र हुड्डा का बड़ा हमला, वीडियो जारी कर लगाए नशे में स्टेज पर जाने के आरोप

Sapna Choudhary: सपना चौधरी पर धर्मेंद्र हुड्डा का बड़ा हमला, वीडियो जारी कर लगाए नशे में स्टेज पर जाने के आरोप

सपना चौधरी पर धर्मेंद्र हुड्डा का बड़ा हमला, वीडियो जारी कर लगाए नशे में स्टेज पर जाने के आरोप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sapna Choudhary: हरियाणा के लोक कलाकारों और खाप पंचायतों के बीच अश्लील डांस व कंटेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जाट आंदोलन दंगों के मामले में भगोड़ा घोषित धर्मेंद्र हुड्डा ने एक नया वीडियो जारी कर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी पर तीखा हमला बोला है। हुड्डा ने सपना पर बेहद निजी और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे नशे की हालत में स्टेज शो करने जाती हैं।

दूसरी तरफ, इस पूरे विवाद में सपना चौधरी के पति वीर साहू भी खुलकर मैदान में उतर आए हैं। महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर हुई खाप पंचायत के बाद उन्होंने हुड्डा पर पलटवार करते हुए खाप के मंच के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

नशे में बयानबाजी का दावा, हुड्डा बोले- जिस भाषा में बात करेंगी उसी में मिलेगा जवाब

धर्मेंद्र हुड्डा ने अपने ताजा वीडियो में सपना चौधरी को घेरते हुए कहा कि वे स्टेज पर उतरने से पहले सूखा नशा करती हैं और फिर पुरुषों को लेकर अनर्गल बयानबाजी करती हैं। हुड्डा ने कहा कि सपना अब केस करने की बात कह रही हैं, लेकिन वे जिस भाषा में बात करेंगी, उन्हें उसी अंदाज में जवाब दिया जाएगा।

हुड्डा ने आगे सवाल उठाया कि जब 25 जुलाई को हुई पंचायत में हरियाणा के लगभग सभी बड़े कलाकारों, सरपंचों और खाप प्रतिनिधियों ने पुरानी गलतियों के लिए सहमति जताई, तो सपना चौधरी ने दूरी क्यों बनाई? उन्होंने दावा किया कि सपना अब हरियाणा छोड़ यूपी में कार्यक्रम कर रही हैं, जबकि पिछले 15 दिनों से हरियाणा के मंचों पर शांति है।

पति वीर साहू का पलटवार: खाप के मंच से निजी खुंदक निकालना गलत

इससे पहले सपना चौधरी के समर्थन में आए उनके पति वीर साहू ने खाप पंचायत के बाद बेहद कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने महम चौबीसी के चबूतरे की मर्यादा का हवाला देते हुए कहा कि खाप का मंच समाज के सुधार के लिए है, न कि किसी की निजी रंजिश निकालने या राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए।

वीर साहू ने स्पष्ट किया था कि समाज की आड़ लेकर अगर कोई उनके परिवार को निशाना बनाएगा, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, हुड्डा ने अपने वीडियो में वीर साहू के बयानों को खारिज करते हुए खाप की व्यवस्था को सर्वोपरि बताया है।

खापों को चुनौती देने वालों का करेंगे ‘इलाज’, रोहतक की खाप पर भी उठाए सवाल

जारी वीडियो में धर्मेंद्र हुड्डा ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर कोई खाप पंचायतों के फैसलों के खिलाफ जाकर सट्टा प्रमोट करेगा या अश्लीलता फैलाएगा, तो हरियाणा उसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

इसके साथ ही हुड्डा ने रोहतक की एक प्रमुख खाप के पंचायत में शामिल न होने पर भी तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि वह खाप अपने आंतरिक मामलों और विवादों के कारण इस महापंचायत से दूर रही। हरियाणा के सांस्कृतिक मंचों पर अश्लीलता बनाम मर्यादा की यह लड़ाई अब पूरी तरह से निजी आरोपों के दौर में पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें– Sonam Wangchuk: मेदांता से आज सोनम वांगचुक को मिल सकती है छुट्टी, जानिए कैसी है सेहत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।