Breaking News
Ateli Mandi News: अटेली क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह यादव के नेतृत्व में दिल्ली रवानाKarnal News: करनाल के निगदू में पुलिस की बड़ी रेड, जनरल स्टोर के पीछे गोदाम से 48 पेटी अवैध पटाखे जब्त, दुकानदार गिरफ्तारNarnaul News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 21 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाKarnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: अटेली क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह यादव के नेतृत्व में दिल्ली रवानाKarnal News: करनाल के निगदू में पुलिस की बड़ी रेड, जनरल स्टोर के पीछे गोदाम से 48 पेटी अवैध पटाखे जब्त, दुकानदार गिरफ्तारNarnaul News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 21 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाKarnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्स

Sawan First Monday: श्रावण के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sawan First Monday: श्रावण के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्रावण के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Sawan First Monday: श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ पड़ी और उन्होंने दर्शन और जलाभिषेक किया। वाराणसी से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक श्रावण मास के पहले सोमवार को भोर से ही बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में भक्तों की कतारें लग गयीं। मंदिर प्रशासन के अनुसार सुबह मंगला आरती के बाद से ही बाबा के कपाट भक्तों के लिए खोल दिये गये और लम्बी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक किया।

मंदिर प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक मंदिर में भक्तों का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान श्री विश्वेश्वर के दर्शन के लिए आये कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का मंदिर प्रशासन के अधिकारियों, वाराणसी मंडलायुक्त, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

विज्ञापन

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि श्रावण मास के पहले सोमवार को करीब आठ लाख भक्तों के दर्शन करने के लिये आने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि सुबह सात तक सवा दो लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा का दर्शन किया और दर्शन का यह क्रम देर रात तक जारी रहेगा। मथुरा से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार को शिव के प्रमुख मंदिरों के बाहर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर के सेवायत जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि ऐतिहासिक भूतेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का महा-अभिषेक किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘बम-बम भोले’ के जयकारे के साथ ठाकुर जी को बेलपत्र, अक्षत (चावल) और प्रसाद भी चढ़ाया।

गोस्वामी ने बताया कि शाम को मंदिर में फूल बंगला, छप्पन भोग और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख मंदिरों के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने चिंताहरण महादेव मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुजफ्फरनगर से मिली रिपोर्ट के अनुसार श्रावण मास के पहले सोमवार के मौके पर जिले के विभिन्न शिव मंदिरों के बाहर महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखे।

जिले के शिव चौक, कृष्णपुरी और संभलहेड़ा गांव में मशहूर पंचमुखी शिवलिंग मंदिर के बाहर शिव मंदिरों में कतारें देखी गईं। इस बीच, सावन महीने के पहले सोमवार में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने शिव मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि इन मंदिरों में ‘एंटी-रोमियो’ टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के कारण कांवड़िये हरिद्वार से पैदल पहुंच रहे हैं और दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की ओर जाते हुए शिव चौक पर परिक्रमा कर रहे हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मथुरा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।