August 11, 2026

school wall lay down भारी बारिश से निजामपुर स्कूल की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

0
Aug 11 2

school wall lay down  क्षेत्र में हुई लगातार भारी बारिश के चलते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर की करीब 25 से 30 फुट लंबी दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास कोई विद्यार्थी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

दीवार गिरने की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। विद्यालय के प्राचार्य ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बातचीत कर पूरे मामले से अवगत करवाया और क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, संबंधित उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है और दीवार की मरम्मत का कार्य जल्द ही करवाया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने बारिश के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई सरकारी भवनों और स्कूल परिसरों में जलभराव एवं निर्माण संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में विद्यालय की क्षतिग्रस्त दीवार की शीघ्र मरम्मत होना विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed