Breaking News
Cheeka road accident: चीका-गुहला रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की इलाज के दौरान मौतMahendragarh News: हकेवि में 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का 23 अक्टूबर से होगा शुभारंभBudget friendly home: बजट के दायरे में ऐसे बनाएं अपना सपनों का घर, निर्माण के दौरान इन स्मार्ट टिप्स को अपनाकर बचाएं हजारों-लाखों रुपयेLarge family Poverty: 4 बीवियां और 58 बच्चे, फिर भी भुखमरी के कगार पर परिवार, अफगानिस्तान के इस शख्स की कहानी कर देगी हैरानApple Sabzi Recipe: बच्चों के टिफिन और डिनर के लिए परफेक्ट, घर पर यूं बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सेब की खट्टी-मीठी सब्जीCheeka road accident: चीका-गुहला रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की इलाज के दौरान मौतMahendragarh News: हकेवि में 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का 23 अक्टूबर से होगा शुभारंभBudget friendly home: बजट के दायरे में ऐसे बनाएं अपना सपनों का घर, निर्माण के दौरान इन स्मार्ट टिप्स को अपनाकर बचाएं हजारों-लाखों रुपयेLarge family Poverty: 4 बीवियां और 58 बच्चे, फिर भी भुखमरी के कगार पर परिवार, अफगानिस्तान के इस शख्स की कहानी कर देगी हैरानApple Sabzi Recipe: बच्चों के टिफिन और डिनर के लिए परफेक्ट, घर पर यूं बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सेब की खट्टी-मीठी सब्जी

Shahabad News: बुजुर्ग महिला के कान फाड़कर बालियां झपटने वाला लुटेरा शाहाबाद बाजार में दबोचा

Shahabad News: बुजुर्ग महिला के कान फाड़कर बालियां झपटने वाला लुटेरा शाहाबाद बाजार में दबोचा

बुजुर्ग महिला के कान फाड़कर बालियां झपटने वाला लुटेरा शाहाबाद बाजार में दबोचा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Shahabad News: कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद उपमंडल के तहत आने वाले ईशरगढ़ गांव में दिनदहाड़े स्नेचिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला सुंदर को अकेला देखकर एक नकाबपोश लुटेरे ने बातों में उलझाया और अचानक उनके कानों पर झपट्टा मार दिया।

झपट्टा इतना जोर से था कि महिला के दोनों कान बुरी तरह फट गए और खून बहने लगा। बुजुर्ग महिला के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी अपनी बाइक स्टार्ट कर तेजी से जलेबी पुल की ओर भाग निकला। महिला को तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया।

विज्ञापन

खेत से लौट रहे संदीप ने दिखाया साहस, बाइक से किया पीछा

जिस वक्त वारदात हुई, उसी दौरान गांव का ही रहने वाला संदीप कुमार अपनी बाइक से खेतों का काम निपटाकर घर लौट रहा था। महिला के रोने-चिल्लाने और ग्रामीणों के इशारे पर संदीप को पूरी बात समझते देर न लगी। उसने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत अपनी बाइक आरोपी के पीछे दौड़ा दी।

आरोपी जलेबी पुल से होता हुआ शाहाबाद के मुख्य बाजार की तरफ घुसा। बाजार में भीड़भाड़ ज्यादा होने के कारण आरोपी की बाइक की रफ्तार धीमी पड़ गई। खुद को घिरता देख लुटेरा बाइक वहीं छोड़कर पैदल ही संकरी गलियों में भागने लगा, लेकिन संदीप भी लगातार उसके पीछे लगा रहा।

बचने के लिए ईंट से किया हमला, भीड़ ने सिखाया सबक

जब संदीप ने आरोपी को दबोचने की कोशिश की, तो शातिर लुटेरे ने सड़क किनारे पड़ी एक ईंट उठाकर संदीप पर हमला कर दिया। इस हमले के बावजूद संदीप के हौसले पस्त नहीं हुए और उसने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को जोर से पकड़ लिया और शोर मचा दिया।

संदीप की आवाज सुनकर बाजार के दुकानदार और राहगीर भी मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ ने आरोपी को चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया और उसकी धुनाई करने के बाद महिला से झपटी गई बालियां बरामद कर लीं। इसके बाद तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई।

मंडोखरा का रहने वाला है आरोपी, CIA के हवाले

सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी देते हुए शाहाबाद थाना प्रभारी (SHO) जगदीश टामक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मंडोखरा गांव का रहने वाला सतेंद्र है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गंभीरता को देखते हुए उसे आगे की पूछताछ के लिए सीआईए (CIA) टीम के हवाले कर दिया गया है। पुलिस आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इलाके में स्नेचिंग और चोरी की अन्य कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें– अंबाला जेल पहुंची NIA, पाक डॉन शहजाद भट्टी के गुर्गे से 2 घंटे तक पूछताछ

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।