Breaking News
Healthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपीभारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 में भारतीय गेंदबाजों का दबाव, न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरेMolly Carlson iceberg dive: अटलांटिक महासागर में कनाडाई डाइवर ने तैरते हिमखंड से लगाई 15 मीटर की छलांगAteli Mandi News: अटेली सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 59 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांचNarnaul News: गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल 1 नवंबर को आयोजित करेगा छठा प्रतिभा सम्मान समारोहHealthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपीभारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 में भारतीय गेंदबाजों का दबाव, न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरेMolly Carlson iceberg dive: अटलांटिक महासागर में कनाडाई डाइवर ने तैरते हिमखंड से लगाई 15 मीटर की छलांगAteli Mandi News: अटेली सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 59 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांचNarnaul News: गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल 1 नवंबर को आयोजित करेगा छठा प्रतिभा सम्मान समारोह

Doctor Bar Viral: शराब परोसने से पहले डॉक्टर चेक करते हैं नाड़ी! जानिए शंघाई के इस अनोखे ‘डॉक्टर बार’ का सच

Doctor Bar Viral: शराब परोसने से पहले डॉक्टर चेक करते हैं नाड़ी! जानिए शंघाई के इस अनोखे 'डॉक्टर बार' का सच

शराब परोसने से पहले डॉक्टर चेक करते हैं नाड़ी! जानिए शंघाई के इस अनोखे ‘डॉक्टर बार’ का सच

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Doctor Bar Viral: रात के वक्त किसी बार में जाकर पसंदीदा ड्रिंक का लुत्फ उठाना या म्यूजिक पर थिरकना तो बेहद सामान्य बात है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे बार की कल्पना की है जहां काउंटर पर बैठने से पहले आपको डॉक्टर से अपनी नाड़ी दिखानी पड़े? चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में इन दिनों एक ऐसा ही अतरंगी और अनोखा बार ‘नियांग चिंग’ (Niang Qing) चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस बार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां कोई भी ड्रिंक ऐसे ही ऑर्डर नहीं की जा सकती; पहले सफेद कोट पहने ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन (TCM) के डॉक्टर आपकी सेहत का मिजाज मापते हैं, और उसी के हिसाब से बारटेंडर आपके लिए स्पेशल कॉकटेल तैयार करता है।

विज्ञापन

कलाई पर उंगलियां, जीभ की जांच और दराजों से निकलती जड़ी-बूटियां

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) और एएफपी जैसी अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘नियांग चिंग’ में कदम रखते ही माहौल किसी सामान्य पब से एकदम अलग नजर आता है। यहां आने वाले युवा बड़े चाव से डॉक्टर के सामने अपनी दोनों कलाइयां आगे कर देते हैं। डॉक्टर नाड़ी की गति और जीभ का रंग-रूप देखकर शरीर में वात-पित्त की स्थिति या ऊर्जा के संतुलन (शरीर की प्रकृति) का आकलन करते हैं।

बार के भीतर सामान्य बोतलों की रैक के बजाय ‘एपोथेकरी स्टाइल’ के लकड़ी के पारंपरिक दराज बने हुए हैं। इनमें गोजी बेरीज, एंजलिका रूट (डांगगुई), अदरक, दालचीनी जैसी दुर्लभ और गुणकारी चीनी जड़ी-बूटियां भरी रहती हैं। अगर डॉक्टर को लगता है कि किसी व्यक्ति के शरीर में ‘यांग एनर्जी’ की कमी है, तो बारटेंडर पीली चावल की वाइन में शरीर को गर्माहट देने वाली हर्ब्स मिलाता है। वहीं, थकान या अन्य शारीरिक असंतुलन वाले ग्राहकों के लिए अलग नुस्खे से कस्टमाइज्ड ड्रिंक तैयार की जाती है।

चीनी युवाओं में सिर चढ़कर बोल रहा ‘पंक वेलनेस’ का खुमार

चीन की आज की पीढ़ी में इस ट्रेंड को ‘पंक वेलनेस’ (Punk Wellness) का नाम दिया जा रहा है। इसका सीधा सा मतलब है—आधुनिक और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के नुकसानों से शरीर को बचाते हुए जीवन का मजा लेना। देर रात तक दफ्तरों में काम करने, जंक फूड खाने और तनाव झेलने वाले व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों के लिए यह बार एक परफेक्ट ‘हेल्थ बैलेंस’ का जरिया बन गया है।

बार में आई 41 वर्षीय कॉरपोरेट कर्मचारी सीसी सॉन्ग कहती हैं, “दिनभर की भागदौड़ के बाद देर रात का वक्त ही मेरा अपना होता है। लेकिन बढ़ती उम्र में शरीर का ध्यान रखना भी जरूरी है। यहां आकर लगता है कि मैं पार्टी भी कर रही हूं और अपनी सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचा रही।”

मेडिकल छात्रों के दिमाग की उपज, अब देश भर में विस्तार की तैयारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Simran Jain (@simranbalarjain)

इस अनूठे आइडिया की शुरुआत शंघाई यूनिवर्सिटी ऑफ ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन के युवाओं ने मिलकर की थी। बार के 22 वर्षीय सह-संस्थापक वू सियुआन का कहना है कि चीन की नई पीढ़ी अपनी प्राचीन चिकित्सा पद्धति (TCM) में रुचि तो रखती है, लेकिन अस्पतालों और क्लीनिकों का पुराना तरीका उन्हें उबाऊ लगता है।

इसीलिए उन्होंने पारंपरिक जड़ी-बूटियों को मॉडर्न बार कल्चर के साथ जोड़ दिया। पिछले साल शुरू हुआ यह एकलौता बार अब इतना हिट हो चुका है कि देश भर में इसकी 5 से ज्यादा शाखाएं खुल चुकी हैं और अब इसे बड़े पैमाने पर फैलाने की योजना है।

यह भी पढ़ें– Weight loss Truth: 7 दिन में 5 किलो वजन घटाने का दावा! जानिए जापान के 4 मिनट वाले वायरल वर्कआउट का सच

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।