Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Shingarma bridge Bhoa Pathankot : कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने रखी शिंगारमा पुल की नींव, 60 से अधिक गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

Shingarma bridge Bhoa Pathankot : कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने रखी शिंगारमा पुल की नींव, 60 से अधिक गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने रखी शिंगारमा पुल की नींव, 60 से अधिक गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Shingarma bridge Bhoa Pathankot : विधानसभा हलका भोआ के बाशिंदों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बुधवार गांव कोलियां के निकट बहुप्रतीक्षित शिंगारमा पुल के निर्माण कार्य का औपचारिक शिलान्यास किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पंचायती प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनके चेहरों पर इस विकास कार्य के शुरू होने से साफ खुशी झलक रही थी। इलाके के लोगों का मानना है कि यह पुल उनके जीवन को काफी हद तक आसान बना देगा।

विज्ञापन

रावी पार के 60-65 गांवों को मिलेगी बड़ी राहत

संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्हें अपने हलके के लोगों के बीच आकर हमेशा सुकून मिलता है और आज का दिन विशेष है क्योंकि जनता की पुरानी मांग को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शिंगारमा में बनने वाला यह पुल लगभग 165 मीटर लंबा और 42 मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण पर 17 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत आएगी। यह पुल रावी दरिया के पार बसे करीब 60 से 65 गांवों के लिए एक संजीवनी साबित होगा, जिन्हें आवाजाही के लिए वर्षों से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है।

हलके में 62 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन नए पुल

सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए श्री कटारूचक्क ने बताया कि भोआ हलके में कुल तीन नए पुलों को मंजूरी मिली है, जिन पर लगभग 62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शिंगारमा पुल के अलावा जलालिया नाले पर बनने वाले पुल का काम भी अगले एक हफ्ते के भीतर शुरू हो जाएगा, जबकि तीसरा पुल घरोटा के पास सांभला में बनाया जाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों पर जोर

सिर्फ कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के मोर्चे पर भी तेजी से काम चल रहा है। मंत्री ने जानकारी दी कि इलाके के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही, नरोट जैमल सिंह को सीधे कीड़ी से जोड़ने वाले एक बड़े पुल का प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक समिति चेयरमैन धर्मपाल, सरपंच मनीष गुप्ता, सरपंच राजू और इलाके के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

CM Bhagwant Mann Cii Meeting : पंजाब में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, लुधियाना और जालंधर में बनेंगे नए स्किल सेंटर

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पठानकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।