Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Sonipat Crime: सोनीपत में मोबाइल दुकान की छत उखाड़कर चोरी, 25 फोन और कैश समेट ले गए चोर

Sonipat Crime: सोनीपत में मोबाइल दुकान की छत उखाड़कर चोरी, 25 फोन और कैश समेट ले गए चोर

सोनीपत में मोबाइल दुकान की छत उखाड़कर चोरी, 25 फोन और कैश समेट ले गए चोर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat Crime: सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके में बेखौफ बदमाशों ने चोरी की एक अजीबोगरीब वारदात को अंजाम दिया है। सिसाना-1 गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को अपना निशाना बनाया। शातिर अपराधी किसी दरवाजे या ताले को तोड़ने के बजाय सीधे दुकान की छत उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और पलक झपकते ही दुकान साफ कर दी। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

1.5 लाख के मोबाइल और 30 हजार की नकदी पर साफ किया हाथ

विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार प्रमोद (निवासी सिसाना-1) के मुताबिक, रोजाना की तरह वह रात को अपनी दुकान बंद करके घर गया था। देर रात चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और गल्ले व रैक खंगाल डाले।

गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद के साथ-साथ दुकान में बिक्री के लिए रखे 25 से अधिक नए-पुराने मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए, जिनमें कई कीपैड सेट भी शामिल थे। पीड़ित के अनुसार कुल नुकसान करीब 1.25 लाख से 1.50 लाख रुपये के बीच है। पीड़ित का कहना है कि इसी दुकान की कमाई से उसके पूरे परिवार का पालन-पोषण होता था।

सबूत मिटाने के लिए CCTV कैमरे भी ले उड़े बदमाश

वारदात को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से चोरों ने गजब की होशियारी दिखाई। उन्होंने दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए, ताकि पुलिस के हाथ कोई फुटेज या सुराग न लग सके। डिजिटल साक्ष्य मिट जाने के कारण अब पुलिस के लिए आरोपियों का सुराग लगाना थोड़ी मुश्किल चुनौती बन गया है। हालांकि, पुलिस अब आसपास की अन्य दुकानों और मुख्य रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज, पुलिस पड़ताल में जुटी

सुबह घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने प्रमोद की लिखित शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि चोरों का जल्द से जल्द सुराग लगाकर उसकी गाढ़ी कमाई के सामान व नकदी की बरामदगी कराई जाए।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: गुरुग्राम NH-48 पर टला बड़ा हादसा, बिलासपुर चौक के पास रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।