Breaking News
Faridkot Father Son Suicide : फरीदकोट में संपत्ति विवाद के चलते पिता-बेटे ने सल्फास निगलकर आत्महत्या कीNarnaul: सड़क सुरक्षा का ज्ञान परखेंगे विद्यार्थी: 14 अक्टूबर को होगा रोड सेफ्टी क्विज़Narnaul: दुर्गा पूजा महोत्सव में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजाKurukshetra News: 9 साल से बंद पड़ा ज्योतिसर का अंडरपास, जोहड़ बने रास्ते से परेशान ग्रामीण काट रहे 10 किमी का चक्करPM मोदी बोले- भारत ने दुनिया को सस्ती दवाएं और टैलेंट दिया, कभी रॉयल्टी नहीं मांगीFaridkot Father Son Suicide : फरीदकोट में संपत्ति विवाद के चलते पिता-बेटे ने सल्फास निगलकर आत्महत्या कीNarnaul: सड़क सुरक्षा का ज्ञान परखेंगे विद्यार्थी: 14 अक्टूबर को होगा रोड सेफ्टी क्विज़Narnaul: दुर्गा पूजा महोत्सव में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजाKurukshetra News: 9 साल से बंद पड़ा ज्योतिसर का अंडरपास, जोहड़ बने रास्ते से परेशान ग्रामीण काट रहे 10 किमी का चक्करPM मोदी बोले- भारत ने दुनिया को सस्ती दवाएं और टैलेंट दिया, कभी रॉयल्टी नहीं मांगी

Sonipat Crime: दुकान बंद कर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, समीर और दिलावर पर केस दर्ज

AAmandeep Singh
Sonipat Crime: दुकान बंद कर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, समीर और दिलावर पर केस दर्ज

दुकान बंद कर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, समीर और दिलावर पर केस दर्ज

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Sonipat Crime: सोनीपत जिले के गन्नौर इलाके में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस सामने आया है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक युवक को बीच सड़क घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। दुकान से घर लौट रहे पीड़ित पर बाइक सवार तीन युवकों ने अचानक हमला बोल दिया और लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की जांच में उसके शरीर पर सात गहरी चोटों की पुष्टि हुई है।

दुकान बढ़ाकर घर लौट रहा था फैजान, शराब ठेके के पास घेरा

विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव बेगा के रहने वाले फैजान ने बताया कि वह गन्नौर में इलेक्ट्रिशियन की दुकान चलाता है। 3 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह रोजमर्रा की तरह अपनी दुकान का शटर गिराकर बाइक से घर की ओर निकला था। जैसे ही वह गन्नौर चौक पर शराब ठेके के पास पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार होकर आए समीर, दिलावर और उनके एक अज्ञात साथी ने उसकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर रास्ता रोक लिया।

“सुधरा नहीं तो जान से मार देंगे”, बीच सड़क दी धमकी

फैजान का आरोप है कि तीनों युवकों ने बाइक से उतरते ही बिना किसी बातचीत के उस पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमलावरों ने उसे संभलने तक का मौका नहीं दिया। पिटाई के दौरान आरोपी लगातार उसे गालियां दे रहे थे और चेतावनी दी कि अगर वह आगे भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो अगली बार जिंदा नहीं छोड़ेंगे। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से हवा में हाथ लहराते हुए फरार हो गए।

डॉक्टरों ने एमएलआर में दर्ज कीं 7 कुंद चोटें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सीएचसी गन्नौर पहुंची, जहां घायल फैजान का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने जब पीड़ित का मेडिकल टेस्ट (MLR) किया तो उसके शरीर पर कुल सात जगह चोट के निशान पाए गए। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक सभी चोटें लाठी जैसे किसी कुंद हथियार (ब्लंट ऑब्जेक्ट) के हमले से आई हैं। पुलिस ने अस्पताल में ही पीड़ित के बयान कलमबद्ध किए।

BNS की कई धाराओं में एफआईआर दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घायल के बयानों और डॉक्टर की एमएलआर रिपोर्ट को आधार बनाते हुए बड़ी थाना (HSIDC) पुलिस ने 4 अगस्त को केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(3) और 3(5) के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गन्नौर चौक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश दे रही है और जल्द ही तीनों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें–Narnaul Theft News: नारनौल में बंद मकान से 2 लाख कैश और जेवर चोरी, पिता के तीये में रोहतक गया था परिवार

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।