Breaking News
24 दिन फ्रीजर में शव से परविंदर झोटा के पोस्टमॉर्टम में देरी; पिता ने अंतिम संस्कार से पहले SSP के तबादले की रखी मांगSalman Khan Biopic Maatrubhumi: ‘मेरी बायोपिक बनी तो कई लोगों की डूब जाएगी साख’, सलमान खान के जवाब पर हंसी महफिलDewas Laxmi Temple Notes: 5 करोड़ के नोटों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, देवास के इस मंदिर का वीडियो हुआ वायरलस्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानितRohtak Cracker Raid: रोहतक के महम में प्रशासन का छापा, मुख्य बाजार में पटाखे बेच रहे दुकानदारों पर कार्रवाई, सामान जब्त24 दिन फ्रीजर में शव से परविंदर झोटा के पोस्टमॉर्टम में देरी; पिता ने अंतिम संस्कार से पहले SSP के तबादले की रखी मांगSalman Khan Biopic Maatrubhumi: ‘मेरी बायोपिक बनी तो कई लोगों की डूब जाएगी साख’, सलमान खान के जवाब पर हंसी महफिलDewas Laxmi Temple Notes: 5 करोड़ के नोटों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, देवास के इस मंदिर का वीडियो हुआ वायरलस्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानितRohtak Cracker Raid: रोहतक के महम में प्रशासन का छापा, मुख्य बाजार में पटाखे बेच रहे दुकानदारों पर कार्रवाई, सामान जब्त

Sonipat News: सोनीपत में ई-रिक्शा गैंग का भंडाफोड़, दुकानों के बाहर से सामान चुराने वाले 2 चोर दबोचे, भीड़ ने पीटा

Sonipat News: सोनीपत में ई-रिक्शा गैंग का भंडाफोड़, दुकानों के बाहर से सामान चुराने वाले 2 चोर दबोचे, भीड़ ने पीटा

सोनीपत में ई-रिक्शा गैंग का भंडाफोड़, दुकानों के बाहर से सामान चुराने वाले 2 चोर दबोचे, भीड़ ने पीटा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat News: सोनीपत शहर के मुख्य बाजारों में त्योहारों के सीजन में बढ़ी भीड़ का फायदा उठाकर दुकानों के बाहर से सामान पार करने वाले एक शातिर गिरोह की धरपकड़ हुई है। पिछले कई दिनों से व्यापारी ई-रिक्शा से आने वाले चोरों की हरकतों से बेहद परेशान थे। गुरुवार को मिशन चौक पर चौकन्ने दुकानदारों ने चोरी करते वक्त दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों की जमकर धुनाई की और सूचना देकर पहुंची ‘डायल 112’ पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, ऐसे बनाते थे शिकार

विज्ञापन

मिशन चौक पर दुकान चलाने वाले नवीन गर्ग ने बताया कि त्योहारी खरीदारी के कारण बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं होती। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चोर दुकानों के बाहर रखे तेल-घी के टीन, चीनी के कट्टे और भारी कार्टून उठाकर अपने ई-रिक्शा में डालते और गायब हो जाते।

हद तो तब हो गई जब ग्राहक दुकान से सामान खरीदकर बाहर खड़े रिक्शा या टेंपो में रखते, तो आरोपी नजर बचाकर उसे भी उड़ा लेते थे। परेशान दुकानदारों ने जब सीसीटीवी खंगाले तो ई-रिक्शा सवार आरोपियों की करतूत बेनकाब हो गई, जिसके बाद पूरे बाजार में निगरानी बढ़ा दी गई थी।

तेल की 5 पेटियां चुराईं, नशे की पूर्ति के लिए करते थे वारदात

सत्यनारायण जय भगवान किराना स्टोर के कर्मचारियों के मुताबिक, हाल ही में उनकी दुकान के बाहर से ‘कबूतर’ ब्रांड तेल की 5 पेटियां गायब हुई थीं। स्टॉक मिलान के दौरान सामान कम निकलने पर सीसीटीवी देखा गया तो तीन युवकों का गिरोह चोरी करता नजर आया। इनमें से दो युवक सामान उठाते थे और तीसरा वाहन चालू रखता था।

पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने रोते-बिलखते कबूला कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए इस तरह चोरी करते थे और चुराया गया सामान दूसरे बाजारों में औने-पौने दामों में बेच देते थे। फिलहाल संबंधित थाना पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें–Bhiwani Crime: भिवानी में रेस्टोरेंट संचालक की कार घेरकर हमला, 20 बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।