Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Sonipat News: सोनीपत के खानपुर कलां में देर रात खूनी खेल, बाइक सवार पिता-पुत्र और भतीजे को लोहे की पाइप से पीटा

Sonipat News: सोनीपत के खानपुर कलां में देर रात खूनी खेल, बाइक सवार पिता-पुत्र और भतीजे को लोहे की पाइप से पीटा

सोनीपत के खानपुर कलां में देर रात खूनी खेल, बाइक सवार पिता-पुत्र और भतीजे को लोहे की पाइप से पीटा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत जिले के खानपुर कलां गांव में देर रात आपसी रंजिश के चलते खूनी वारदात सामने आई है। रात करीब 1 बजे जब एक व्यक्ति अपने बेटे और भतीजे के साथ बाइक से अपने घर की गली में पहुंचा, तो पहले से घात लगाए बैठे पांच लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए लोहे की पाइपों से तीनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दीं।

पीड़ित राजेंद्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि रात के समय उनका बेटा अमन और भतीजा आर्यन उन्हें लेने के लिए गामड़ी गए हुए थे। वहां से जब तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर की गली में पहुंचे, तो गांव के ही रहने वाले जिले सिंह, उसका बेटा राजकुमार और सुभाष के तीन बेटों—सोनू, मोनू व सन्नी ने बाइक रुकवा ली। इसके बाद आरोपियों ने बिना कुछ सोचे-समझे तीनों पर लोहे की पाइप से हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह तीनों को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया।

विज्ञापन

अमन को लगीं 10 जगह चोटें: खानपुर PGI में भर्ती, डॉक्टरों ने बताईं गंभीर चोटें

हमले में तीनों लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत गोहाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बीपीएस खानपुर कलां पीजीआई रेफर कर दिया। अस्पताल से जारी एमएलआर (Medical Legal Report) के मुताबिक, अमन के शरीर पर 10 जगह, आर्यन के शरीर पर 5 जगह और राजेंद्र पर 3 जगह गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। डॉक्टरों ने सभी घावों को ‘ब्लंट इंजरी’ करार दिया है।

घटना की सूचना मिलने पर सदर गोहाना थाना पुलिस एक्टिव हुई। 13 सितंबर को अस्पताल से मिले रुक्के के आधार पर एएसआई नरेंद्र जांच के लिए बीपीएस खानपुर कलां पहुंचे। डॉक्टरों द्वारा राजेंद्र को बयान देने के योग्य घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने उसका आधिकारिक बयान दर्ज किया, जिसमें उसने पुरानी रंजिश को हमले की मुख्य वजह बताया।

पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों पर कसा शिकंजा, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस

राजेंद्र के लिखित बयान और मेडिकल रिपोर्ट को आधार बनाते हुए सदर गोहाना थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों—जिले सिंह, उसके बेटे राजकुमार, सोनू, मोनू और सन्नी के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 190, 191(3), 115(2), 126(2) और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटा लिए हैं। नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– Karnal youth suicide: कैलिफोर्निया में करनाल के युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को उड़ाया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।