Breaking News
25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी

Sonipat NH 44 Jam: सोनीपत में ढाबा संचालक की हत्या पर बवाल, ग्रामीणों ने NH-44 पर शव रखकर लगाया जाम, दिल्ली-करनाल रूट ठप

Sonipat NH 44 Jam: सोनीपत में ढाबा संचालक की हत्या पर बवाल, ग्रामीणों ने NH-44 पर शव रखकर लगाया जाम, दिल्ली-करनाल रूट ठप

सोनीपत में ढाबा संचालक की हत्या पर बवाल, ग्रामीणों ने NH-44 पर शव रखकर लगाया जाम, दिल्ली-करनाल रूट ठप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat NH 44 Jam: सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र स्थित प्याऊ मनिहारी में ढाबा संचालक नरेंद्र खत्री की सनसनीखेज हत्या के बाद सोमवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए ग्रामीण और परिजन मृतक नरेंद्र के शव को लेकर सीधे नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर पहुंच गए और सड़क के बीचों-बीच शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर लोगों के बैठ जाने के कारण देखते ही देखते दिल्ली से पानीपत-कर्नाल और पंजाब जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तक जाम न हटाने की जिद

विज्ञापन

हाईवे पर धरने पर बैठे ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बेखौफ बदमाशों ने दिन-दहाड़े और बेवजह एक निर्दोष युवक की गोली मारकर जान ले ली, लेकिन वारदात के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में अल्टीमेटम दिया है कि जब तक नरेंद्र की हत्या करने वाले अमन यादव और उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव को हाईवे से नहीं उठाएंगे और न ही जाम खोलेंगे। इस बीच गांव कुंडली और आसपास के क्षेत्र में भारी जनआक्रोश और तनाव का माहौल व्याप्त है।

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थमी रफ्तार, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हाईवे जाम होने से कुंडली बॉर्डर और उसके आसपास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दिल्ली आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों और यात्रियों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ आला अधिकारी और कुंडली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारी प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से लगातार बातचीत कर रहे हैं और उन्हें जल्द से जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन देकर हाईवे खाली कराने की मिन्नतें कर रहे हैं। हालांकि, परिजनों का साफ कहना है कि ठोस कार्रवाई के बिना वे सड़क से पीछे नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़ें– Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।