Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Swimming Pool Bike: स्विमिंग पूल में बाइक लेकर घुस गया राइडर, पानी में से ही मांगा OTP, वायरल वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी

Swimming Pool Bike: स्विमिंग पूल में बाइक लेकर घुस गया राइडर, पानी में से ही मांगा OTP, वायरल वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी

स्विमिंग पूल में बाइक लेकर घुस गया राइडर, पानी में से ही मांगा OTP, वायरल वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Swimming Pool Bike: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे-ऐसे कारनामे देखने को मिलते हैं कि इंसान एक पल के लिए सोचने पर मजबूर हो जाए। कभी-कभार तो लोग रील और व्यूज के चक्कर में अपनी क्रिएटिविटी को उस मुकाम पर ले जाते हैं, जहां से सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन की बयार बहती है। ऐसा ही एक बेहद अतरंगी और मजेदार वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से गश्त लगा रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे।

आमतौर पर जब आप कोई बाइक या ऑटो राइड बुक करते हैं, तो कैब ड्राइवर आपके बताए पिकअप लोकेशन या घर के बाहर आकर कॉल करता है। लेकिन इस वायरल क्लिप में तो हद ही हो गई, जब राइडर महाशय सीधे स्विमिंग पूल के पानी के अंदर ही अपनी बाइक लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन

डर के मारे बाहर निकली लड़की, पानी में से ही मांगा ओटीपी

वायरल हो रहे इस 30-40 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्विमिंग पूल में नहा रही होती है। तभी अचानक एक शख्स बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी चलती हुई बाइक को सीधे पानी के अंदर उतार देता है। पानी में बाइक का यह स्टंट देखकर लड़की बुरी तरह घबरा जाती है और झटके से बाहर निकल आती है।

तभी पानी के अंदर फंसा राइडर भी बाहर की तरफ मुंह निकालता है और बड़े सहज भाव से पूछता है— “मैडम, आपकी राइड है क्या?” लड़की जैसे ही हैरान होकर हां कहती है, राइडर उससे राइड स्टार्ट करने के लिए ओटीपी मांग लेता है। जब डर के मारे लड़की राइड कैंसिल करने की बात कहती है, तो युवक चुटकी लेते हुए बोलता है— “कैंसिल क्यों कर रही हो, पैरा कमांडो Z+ सिक्योरिटी के साथ जाओगे।”

इंस्टाग्राम पर व्यूज की बारिश, 80 हजार से ज्यादा लाइक

वैसे तो यह पूरा वाकया महज एक फनी रील शूट करने के लिए रचा गया ड्रामा था, लेकिन इसका कंटेंट इतना अनोखा है कि देखते ही देखते यह क्लिप सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर sanjay3121sp नाम के यूजर अकाउंट से शेयर किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay (@sanjay3121sp)

खबर लिखे जाने तक इस रील को करीब 80 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि व्यूज का आंकड़ा लाखों में पहुंच चुका है। कमेंट सेक्शन में लोग खुलकर अपनी हंसी का इजहार कर रहे हैं और तरह-तरह के चुटकुले कस रहे हैं।

‘यमराज के मामा का लड़का है’, यूजर्स ने लिए जमकर मजे

वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “भाई यह तो साधारण राइडर नहीं, बल्कि सुपर राइडर है!” वहीं दूसरे यूजर ने फिल्मी अंदाज में चुटकी ली— “मेरे मन को भाया, मैं गाड़ी स्विमिंग पूल में कुदाया।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “लगता है यह बंदा सीधे यमराज के मामा का लड़का है।” वहीं कई लोगों ने इस बात पर चिंता भी जताई कि सिर्फ एक रील बनाने के चक्कर में पानी के अंदर बाइक का इंजन खराब होने से बंदे को कितने का फटका लगा होगा। फिलहाल, यह अतरंगी वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने में पूरी तरह कामयाब हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Turban Traveller: अपनी कार से नाप दिए 87 देश: 65 साल के ‘द टर्बन ट्रैवलर’ की अनोखी दास्तान, 200 देशों का है लक्ष्य

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।