Breaking News
Panipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोग

Swine Flu Hisar: स्वाइन फ्लू का बढ़ा खौफ, हिसार में एक और महिला की मौत, 4 नए मरीज मिलने से हड़कंप

Swine Flu Hisar: स्वाइन फ्लू का बढ़ा खौफ, हिसार में एक और महिला की मौत, 4 नए मरीज मिलने से हड़कंप

स्वाइन फ्लू का बढ़ा खौफ, हिसार में एक और महिला की मौत, 4 नए मरीज मिलने से हड़कंप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Swine Flu Hisar: जिले में जानलेवा स्वाइन फ्लू (H1N1) का ग्राफ लगातार चढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोगों में खौफ और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप का माहौल है। मंगलवार को जिले में एक और महिला मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस ताजा मौत के साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू से जान गंवाने वाले मरीजों की आधिकारिक संख्या अब 3 हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बीमारी के चलते जिन तीन मरीजों की मौत हुई है, वे सभी महिलाएं हैं।

संक्रमितों का आंकड़ा 70 पहुंचा, 4 नए मरीजों में हुई पुष्टि

विज्ञापन

अस्पतालों और निजी लैब्स से आई रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को 4 और लोगों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इस सीजन में जिले के भीतर स्वाइन फ्लू के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 70 तक जा पहुंची है। नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संबंधित इलाकों में सर्विलांस बढ़ा दिया है और मरीजों के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग कर रहा है मौत का डेथ ऑडिट

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 70 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि स्वाइन फ्लू से अब तक कुल 5 महिलाओं की मौत की बात सामने आई है, जिनमें से 2 महिला रोगियों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। वहीं, हाल ही में जान गंवाने वाली तीसरी महिला मरीज की मेडिकल फाइल का विभाग द्वारा ऑडिट किया जा रहा है। ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इसे आधिकारिक आंकड़ों में अंतिम रूप से शामिल किया जाएगा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आमजन से अपील की है कि बुखार, जुकाम, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर जांच कराएं।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।