Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Tarn Taran SBI Fake Currency : तरनतारन की एसबीआई शाखा में 50 हजार रुपए के नकली नोट जमा करवाने का प्रयास, आरोपी फरार

Tarn Taran SBI Fake Currency : तरनतारन की एसबीआई शाखा में 50 हजार रुपए के नकली नोट जमा करवाने का प्रयास, आरोपी फरार
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singhकंटेंट क्रेडिट: तरुण कपूर

Tarn Taran SBI Fake Currency : पंजाब के तरनतारन जिले में बैंकिंग सिस्टम को चकमा देकर फर्जीवाड़ा करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय एसबीआई (SBI) की मुख्य शाखा में एक खाताधारक अपने बैंक खाते में 50 हजार रुपये की नकदी जमा करवाने पहुंचा था, लेकिन बैंककर्मियों की सतर्कता के चलते उसका यह खेल ज्यादा देर नहीं टिक सका। जांच के दौरान जमा कराई गई पूरी रकम नकली पाई गई, जिसके बाद बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

कैश काउंटर पर मशीन और नजर से पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

यह पूरा वाकया तरनतारन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा का है। बैंक के कैश काउंटर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब काउंटर पर बैठे कर्मचारी को नोटों की बनावट और क्वालिटी पर शक हुआ। बैंक मैनेजर की मुस्तैदी और सख्त चेकिंग के चलते नकली नोटों का यह गोरखधंधा तुरंत बेनकाब हो गया। बैंक अधिकारियों ने बिना देर किए मामले की सूचना स्थानीय पुलिस थाना सिटी को दी और सभी संदिग्ध नोटों को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

एसबीआई शाखा के मैनेजर भरत लाल मीणा ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि मेजर सिंह नाम का एक खाताधारक अपने खाते में नकदी जमा करने आया था। जैसे ही उसने 50 हजार रुपये काउंटर पर बढ़ाए, कर्मचारियों ने जब उनकी बारीकी से जांच की तो पाया कि नोट पूरी तरह से नकली हैं। बैंक के रिकॉर्ड में इसके बाद तुरंत कागजी कार्रवाई पूरी की गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे हैं नेटवर्क के तार

घटना की सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत कानूनी कदम उठाया है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विर्दी ने मीडिया को जानकारी दी कि बैंक मैनेजर की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी मेजर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। जांच अधिकारी अब इस एंगल से भी पड़ताल कर रहे हैं कि आखिर ये जाली नोट आरोपी के पास कहां से आए थे और क्या इस काले कारोबार के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Patti depot bus Service Crisis : पंजाब रोडवेज के पट्टी डिपो में स्पेयर पार्ट्स और टायरों की कमी से ठप हो रही बस सेवा

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।