Breaking News
Mahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतीMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीती

Tarun Chugh ने Amit Shah को लिख पत्र, ‘आप’ पर गैंगस्टरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया

Tarun Chugh ने Amit Shah को लिख पत्र, 'आप' पर गैंगस्टरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया

Tarun Chugh ने Amit Shah को लिख पत्र, ‘आप’ पर गैंगस्टरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Tarun Chugh | Amit Shah | Aap | पंजाब में सीमा पार से हो रही तस्करी, ड्रग्स के नेटवर्क और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य Tarun Chugh ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तरुण चुग ने मंगलवार को देश के केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को एक विस्तृत पत्र लिखकर पंजाब की कानून-व्यवस्था से जुड़े कई संवेदनशील और संगीन मामलों की केंद्रीय जांच एजेंसियों—सीबीआई (CBI) और एनआईए (NIA)—से जांच कराने की पुरजोर मांग की है।

चुग ने भगवंत मान सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि राज्य में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों और नामी गैंगस्टरों को “राजनीतिक संरक्षण” देने का काम कर रही है।

विज्ञापन

गैंगस्टर कमल बोरी और नाभा जेल ब्रेक का उठाया मुद्दा

गृह मंत्री को लिखे पत्र में Tarun Chugh ने विशेष रूप से 1 सितंबर की उस घटना का जिक्र किया, जब अमृतसर स्थित उनके निजी आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। चुग का दावा है कि इस प्रदर्शन में कथित गैंगस्टर कमल बोरी भी मौजूद था। उन्होंने बताया कि इस बाबत पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को पत्र भेजकर कमल बोरी की मौजूदगी के वीडियो साक्ष्य सुरक्षित रखने और समयबद्ध जांच की मांग की गई है।

इसके अलावा, चुग ने 2016 के बहुचर्चित नाभा ‘हाई-सिक्योरिटी जेल ब्रेक’ कांड के मुख्य दोषी गुरप्रीत सिंह सेखों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर भी गहरा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि मार्च 2023 में सेखों को अदालत द्वारा 10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है और मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में लंबित है। ऐसे में एक सजायाफ्ता गैंगस्टर को राजनीतिक पार्टी में जगह देना बेहद चिंताजनक है।

21 से अधिक हमले और थानों पर रॉकेट लॉन्चर अटैक का हवाला

राज्य की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को बेहद नाजुक बताते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान पंजाब में 21 से अधिक बड़ी आपराधिक और आतंकी वारदातें हुई हैं। इनमें पुलिस थानों को निशाना बनाकर किए गए रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) और हैंड ग्रेनेड हमले शामिल हैं। चुग ने संगरूर जिले के मोहंजीत सिंह और गुलजार सिंह से जुड़े हालिया विवादित मामलों का भी जिक्र करते हुए मान सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए।

चुग ने तर्क दिया कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, जहां पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों और आधुनिक हथियारों की तस्करी की जा रही है। ऐसे माहौल में यदि राज्य के अंदर अपराध, ड्रग्स नेटवर्क, हथियार तस्करी और राजनीतिक गतिविधियों का खतरनाक गठजोड़ बनता है, तो यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है।

‘आगामी चुनावों के लिए भयमुक्त माहौल जरूरी’

गृह मंत्री से हस्ताक्षेप की अपील करते हुए तरुण चुग ने कहा कि पंजाब में निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त माहौल बनाना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय एजेंसियां इस पूरे तंत्र और राजनीतिक शह की जड़ तक जांच नहीं करेंगी, तब तक अपराधियों के हौसले पस्त नहीं होंगे। चुग के इस पत्र के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर ‘आप’ और ‘भाजपा’ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

Gulzar Singh Suicide : Rahul Gandhi ने पंजाब सरकार पर बोला हमला, वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।