August 10, 2026

Teej Festival Narnaul: नारनौल में रोटरी क्लब ने मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक पोशाक और सावन के गीतों पर झूमीं महिलाएं

0
Teej Festival Narnaul: नारनौल में रोटरी क्लब ने मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक पोशाक और सावन के गीतों पर झूमीं महिलाएं

Teej Festival Narnaul: नारनौल में रोटरी क्लब ने मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक पोशाक और सावन के गीतों पर झूमीं महिलाएं

Teej Festival Narnaul: सावन के पावन महीने में हरियाली तीज का उमंग और उत्साह चारों तरफ देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं बेलाज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राधा कृष्ण मैरिज गार्डन में भव्य “तीज महोत्सव” का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में सजी महिलाओं, सावन के लोकगीतों और झूलों की पींगों ने कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से सांस्कृतिक रंगों में सराबोर कर दिया।

सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सरोकारों का अनोखा संगम

महोत्सव में जिला जेल पुलिस अधीक्षक संजय बांगड़ अपनी धर्मपत्नी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं चेन्नई के सेठ दुलीचंद संघी चैरिटेबल ट्रस्ट से कामिनी संघी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। रोटरी क्लब के प्रधान गोपाल मित्तल ने अतिथियों को पारंपरिक पटका पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संजय बांगड़ ने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक कार्यों के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने में भी सराहनीय भूमिका निभा रहा है। ऐसे पारिवारिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।

मनोरंजक खेल, तीज के गीत और झूलों का लिया आनंद

बेलाज की प्रधान डॉ. ऊषा यादव के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘बॉल पकड़ो’, ‘सिर पर ग्लास संतुलन’ जैसी रोचक प्रतियोगिताओं और तीज के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं के सामूहिक नृत्य ने समां बांध दिया। मंच का संचालन महक शुक्ला ने बेहद जीवंत अंदाज में किया, जिससे पूरा माहौल ऊर्जा से भर गया। डॉ. ऊषा यादव ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीज नारी शक्ति, प्रकृति और भारतीय परंपराओं का संगम है।

क्लब के सदस्यों की रही गरिमामयी मौजूदगी

रोटरी क्लब के प्रधान गोपाल मित्तल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेलाज की महिला सदस्यों और क्लब पदाधिकारियों का आभार जताया। समारोह का समापन परस्पर तीज की शुभकामनाएं देने और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर एडवोकेट राजकुमार यादव, नरेश गोगिया, विजय जिंदल, विनोद चौधरी, संजय गर्ग, डॉ. एमएम रावत, रेनू मित्तल, नीलम चौधरी, सारिका गर्ग, गीतांजलि चौधरी, निर्मल जिंदल सहित भारी संख्या में क्लब सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Nuh News: फिरोजपुर झिरका में शोले स्टाइल ड्रामा, नाबालिग ममेरी बहन से शादी कराने की मांग पर टावर पर चढ़ा कैफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed