Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

व्यापार कल्याण आयोग के गठन बारे में प्रधानमंत्री को प्रस्ताव देगा व्यापार सुरक्षा मंच

ddharm narain
व्यापार कल्याण आयोग के गठन बारे में प्रधानमंत्री को प्रस्ताव देगा व्यापार सुरक्षा मंच
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच की एक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की अध्यक्षता में आज व्यापार सुरक्षा मंच के नारनौल मुख्यालय में की गई। जिसमें 23 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित नारनौल दौरे के दौरान व्यापारियों की प्रमुख मांगों के बारे में चर्चा के लिए उनसे मिलने का समय लेने का निर्णय लिया गया। यदि मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिलने का समय मिलता है तो व्यापारियों की लंबित मांगों को उनके समक्ष विस्तार से रखा जाएगा। इसी प्रकार भारत के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, वित्त मंत्री एवं वाणिज्य मंत्री को प्रस्ताव भेजकर व्यापार कल्याण आयोग के गठन बारे में व व्यापारियों की अन्य मांगों के बारे में ज्ञापन भेंजने का निर्णय लिया गया। संगठन को और अधिक विस्तार देते हुए जिला महेंद्रगढ़ व नारनौल शहर में सक्रिय सदस्य बनाकर उन्हें फ्रेम में जड़ित प्रमाण पत्र देने बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष संजय गर्ग, वरिष्ठ महामंत्री बिशन सैनी, नारनौल शहरी प्रधान अमित गोयल (सीताराम) एवं सतीश गर्ग भी इत्यादि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।